स्वतंत्रता दिवस पर अमृतम सेवा संस्थान की ज्योति यादव सम्मानित

कोटा। स्मार्ट हलचल|80वें स्वाधीनता दिवस के अवसर पर महाराव उम्मेदसिंह स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय मुख्य समारोह में अमृतम सेवा संस्थान की फाउंडर एवं प्रेसिडेंट ज्योति यादव को सामाजिक सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रतीक चिन्ह एवं प्रशस्ति-पत्र शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर एवं जिला कलक्टर पीयूष समरिया ने प्रदान कर सम्मानित किया गया।
ज्योति यादव के नेतृत्व में अमृतम सेवा संस्थान पिछले पांच वर्षों से कोटा में महिला सदस्यों एवं यादव समाज के सहयोग से निरंतर सामाजिक सेवा कार्य कर रहा है। संस्था की ओर से शिक्षा के क्षेत्र में जरूरतमंद विद्यालयों को गोद लेकर वहां सुविधाओं के विस्तार में सहयोग किया गया है। गरीब बस्तियों में निशुल्क स्वास्थ्य एवं जांच शिविर आयोजित करने के साथ जरूरतमंदों को चिकित्सा संबंधी सहायता भी उपलब्ध कराई जाती है।
संस्था द्वारा सर्दी, गर्मी और बारिश में सड़क पर काम करने वाले मजदूरों एवं जरूरतमंदों को कंबल, छाते तथा आवश्यक सामग्री वितरित की जाती है। वृद्धाश्रम, अनाथ आश्रम एवं बाल आश्रम में नियमित रूप से भोजन कराने के साथ जरूरत का सामान उपलब्ध कराया जाता है। अस्पतालों में भर्ती मरीजों एवं उनके परिजनों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए भी सेवा कार्य किए जाते हैं। संस्था ने निराश्रित एवं जरूरतमंद परिवारों की 25 कन्याओं के निशुल्क विवाह करवाना। वर्तमान में कोटा हार्ट अस्पताल गेट के सामने मरीजों के परिजनों एवं गरीब जरूरतमंद लोगों के लिए प्रतिदिन करीब 100 लोगों को भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है।