अविनाश गहलोत माफी मांगें, नहीं तो ब्यावर में दिखाएंगे काले झंडे

 

एनएसयूआई ने पुतला फूंककर जताया विरोध, राहुल गांधी पर टिप्पणी को बताया निंदनीय

अनिल कुमार

ब्यावर। स्मार्ट हलचल|राहुल गांधी को लेकर अविनाश गहलोत द्वारा दिए गए कथित आपत्तिजनक बयान के विरोध में एनएसयूआई जिला ब्यावर की ओर से जोरदार प्रदर्शन किया गया। जिला अध्यक्ष शैलेंद्र सांखला के नेतृत्व में चांग गेट स्थित कुमारानंद सर्किल पर अविनाश गहलोत का पुतला दहन कर विरोध जताया गया। प्रदर्शनकारियों ने अविनाश गहलोत से बयान को लेकर सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की।

एनएसयूआई जिला अध्यक्ष शैलेंद्र सांखला ने कहा कि राहुल गांधी देश के नेता प्रतिपक्ष हैं और लगातार छात्रों, युवाओं, गरीबों, किसानों एवं मजदूरों के हितों की आवाज उठा रहे हैं। ऐसे में उनके प्रति कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करना निंदनीय है। उन्होंने कहा कि अविनाश गहलोत को अपने बयान पर सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए।

सांखला ने चेतावनी दी कि यदि अविनाश गहलोत सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगते हैं, तो उनके ब्यावर आगमन पर एनएसयूआई जिला ब्यावर द्वारा लोकतांत्रिक तरीके से काले झंडे दिखाकर विरोध दर्ज कराया जाएगा।

प्रदर्शन में खनन विभाग प्रदेश अध्यक्ष आशीष पाल पदावत, एनएसयूआई जिला अध्यक्ष शैलेंद्र सांखला, ब्लॉक अध्यक्ष अजय शर्मा, नगर अध्यक्ष भरत बाघमार, जिला प्रवक्ता सोहन मेवाड़ा, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र पाल पंवार, सेवादल जिलाध्यक्ष विक्रम सोनी, एनएसयूआई प्रदेश महासचिव राकेश रॉयल, पप्पू काठात, ऋषि लांबा, महिला पूर्व अध्यक्ष राधिका शर्मा, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष अशोक रांका, अजमत काठात, साहिल नागौरी, नरेंद्र काठात, बिरदीचंद खोरवाल, मगन सोलंकी, अजय स्वामी, रवि रिल, भानु सिंह, अमन मंसूरी, शाकिर कुरैशी, जीवराज जावा, मुकेश लखन, मेघराज बोहरा और नारायण मेरेड़ा सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।