भीलवाड़ा । डीएसटी, साईबर सैल और पारोली थाना पुलिस ने पारोली थाना क्षेत्र के एक मारपीट मामले में वांछित दो आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है । एसपी धर्मेन्द्र सिंह यादव द्वारा वांछित आरोपीयोें कि गिरफ्तारी करने के लिए विशेष टीम का गठन किया । राजेश आर्य अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शाहपुरा के निर्देंशन में व सुरेश कुमार वृताधिकारी वृत कोटडी के सुपरविजन में और पारोली थाना प्रभारी सियाराम के नेतृत्व में उक्त मामले में वांछित आरोपीयो को गिरफतार किया गया। प्रार्थी सुरेश कुमार धाकड़ पुत्र जगन्नाथ धाकड़ उम्र 37 वर्ष निवासी-खेड़ी ग्रा. पं. दांतड़ा तह. कोटड़ी जिला भीलवाड़ा ने 27.02.2026 को पारोली थानी रिपोर्ट दी और बताया की आरोपी 1.शंकरदास 2. कैलाश वैष्णव 3. ओमप्रकाश 4. युधिष्टर वैष्णव 5. करण वैष्णव सर्व निवासी खेडी थाना पारोली ने उसके बाड़े में कब्जा करने की नियत से लोहे के पाईप डालने पर मैरे व मेरे भाई राजु द्वारा मना करने पर आरोपियों द्वारा हमारे व हमे छुडवाने वाले व्यक्तियो पर लाठियो व पाईप से हमला कर सिर मे गम्भीर चोट पहुंचाई एंव आरोपीयो ने लोगो को डरा धमका कर अवैध कब्जा कर लिया । उक्त रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया और जांच शुरू की । आरोपी ओमप्रकाष वैष्णव, कैलाष वैष्णव को गिरफतार किया और न्यायालय में पेश किया गया एंव इस मामले मे दो विधि से संर्घषरत बालक को निरूद्व कर बाल न्यायालय पेश किया गया।
गठित पुलिस टीम में
1. राममेशवार सउनि पुलिस थाना पारोली जिला भीलवाडा
2. आषीष कुमार सउनि साईबर सैल भीलवाडा
3. अशोक कडवा सउनि साईबर सैल
4.एचसी दीपक कुमार साईबर सैल
5. एचसी किशोर कुमार साईबर सैल
6. कांस्टेबल मनीष कुमार पारोली थाना
07. रामावतार
08. शैतान
09. कमल तांडी जिला विशेष टीम
10. शंकर लाल जिला विशेष टीम
इसे किया गिरफ्तार
ओमप्रकाश पिता शंकर दास उम्र 35 साल निवासी खेडी थाना पारोली जिला भीलवाडा और कैलाश पिता शंकर दास उम्र 39 साल निवासी खेडी थाना पारोली जिला भीलवाडा को गिरफ्तार किया ।
