अनिल कुमार
ब्यावर। स्मार्ट हलचल|भाजपा जिला अध्यक्ष आशीष सांड आज विभिन्न क्षेत्रों का यात्रा प्रवास करेंगे। इस दौरान वे पार्टी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों से मुलाकात कर संगठनात्मक गतिविधियों, आगामी कार्यक्रमों और संगठन को मजबूत करने को लेकर चर्चा करेंगे।निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आशीष सांड सुबह 9 बजे बिजयनगर बस स्टैंड से प्रस्थान करेंगे। इसके बाद 10:30 बजे सेंदड़ा, 11:15 बजे बर, 11:30 बजे निमाज तथा दोपहर 12 बजे जैतारण पहुंचेंगे। जैतारण में संगठनात्मक बैठक आयोजित होगी, जिसमें कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों के साथ संगठन को मजबूत करने सहित विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया जाएगा।
यात्रा प्रवास के दौरान जिला अध्यक्ष कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद कर आगामी पार्टी कार्यक्रमों की तैयारियों और संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने पर चर्चा करेंगे। इस प्रवास को संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार करने की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
