• किसान मोहनलाल सुथार ने पेश की नई मिसाल
भादसोड़ा। स्मार्ट हलचल|किसान अब पारंपरिक कृषि के साथ आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाकर खेती को अधिक सुविधाजनक और लाभकारी बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। भादसोड़ा निवासी किसान मोहनलाल सुथार ने भी इसी सोच के साथ अपने खेत में गेंदा (मेरीगोल्ड) की खेती मे आधुनिक तकनीक अपनाकर नई मिसाल पेश की हैं। गेंदा की फसल में किसान ने ड्रिप सिंचाई संयंत्र एवं प्लास्टिक मल्चिंग का उपयोग किया है।
• पानी की बचत के साथ फसल प्रबंधन में सुविधा –
किसान मोहनलाल सुथार ने बताया कि गेंदा की फसल में नियमित एवं संतुलित सिंचाई के लिए खेत में ड्रिप संयंत्र लगाया गया है। ड्रिप के माध्यम से पानी सीधे पौधों की जड़ों तक पहुंचता है, जिससे पानी की अनावश्यक बर्बादी कम होती है और पौधों को आवश्यकता के अनुसार नमी मिलती रहती है।
वहीं खेत में मल्चिंग तकनीक का उपयोग करने से मिट्टी की नमी को लंबे समय तक बनाए रखने में मदद मिल रही है। इसके साथ ही खेत में अनावश्यक खरपतवार की समस्या को नियंत्रित करने में भी मल्चिंग सहायक साबित हो रही है। इससे किसान को फसल की देखभाल में सुविधा के साथ श्रम की बचत भी हो रही है।
• आधुनिक खेती को दिया बढ़ावा –
राधे सुथार का कहना है कि बदलते समय के साथ किसानों को खेती में नई तकनीकों को अपनाने की जरूरत है। सीमित पानी में बेहतर सिंचाई, खेत में नमी बनाए रखना तथा खरपतवार नियंत्रण जैसे कार्यों में ड्रिप और मल्चिंग तकनीक काफी उपयोगी साबित होती है।
