गणेश महोत्सव की समरसता की तैयारीया जोरों पर

इस बार 12 दिवसीय महोत्सव के तहत 500 गणपति प्रतिमाएं बनाने की तैयारी

भीलवाड़ा 17 अगस्त
स्मार्ट हलचल|श्री गणेश उत्सव प्रबंध एवं सेवा समिति के तत्वाधान गणेश महोत्सव की समरसता की तैयारीया जोरो से शुरू कर दी है|समिति मीडिया प्रभारी महावीर समदानी ने बताया कि 14 सितंबर सोमवार से 25 सितंबर शुक्रवार तक 12 दिवसीय मनाया जाने वाले गणेश महोत्सव के लिए मूर्ति निर्माण का कार्य समिति ने जोर शोर से प्रारंभ कर दिया है इंदौर से आए मूर्तिकारों ने इस बार भी इको फ्रेंडली प्रतिमाए तैयार की जा रही है जिसमें चीनी मिट्टी, जूट एवं प्राकृतिक कलर से गणपति प्रतिमाओं को आकर्षक रूप से अंतिम रूप दिया जा रहा है बाल गंगाधर तिलक द्वारा शुरू किया गया गणेश महोत्सव की समरसता के तहत एक ही मंच पर सभी धर्म के लोगों द्वारा इस बार 12 दिवसीय उत्सव मनाया जाएगा,गणेश महोत्सव विगत वर्षों 10 या 11 दिवसीय ही होता है
समिति कोषाध्यक्ष सुभाष अग्रवाल ने बताया कि समिति द्वारा गणपति की प्रतिमाओं का पंजीयन 15 अगस्त से प्रारंभ कर दिया गया है गणपति की प्रतिमाएं अपना घर वृद्धाश्रम, आरसी व्यास कॉलोनी में अपना पंजीयन कराकर गणपति की प्रतिमाएं बुक कर सकेंगे