कोटा सिटी राउंड टेबल-358 राजकीय विद्यालय मे बांट छातें

50 विद्यार्थियों को बांटे छाते, चेहरे पर खिली खुशी

कोटा। स्मार्ट हलचल|कोटा सिटी राउंड टेबल-358 की ओर से महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, रोजड़ी में 50 विद्यार्थियों को छाते वितरित किए गए। छाते पाकर विद्यार्थियों के चेहरे पर खुशी खिल उठी और उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त की।संस्था के अध्यक्ष रोहित जैन ने बताया कि संस्था शिक्षा के क्षेत्र में विभिन्न सेवा प्रकल्पों के माध्यम से विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। इसी क्रम में संस्था की ओर से विद्यालय में चार कक्षाओं का निर्माण भी कराया जा चुका है।

संस्था के सचिव रमन भाटिया ने बताया कि विद्यार्थियों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए छाते वितरित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि संस्था का उद्देश्य केवल संसाधन उपलब्ध कराना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना भी है।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की प्राचार्य ने संस्था का आभार जताते हुए कहा कि ऐसी पहल विद्यार्थियों में आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ उन्हें लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने और बड़े सपने देखने की प्रेरणा देती हैं। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष रोहित जैन, सचिव रमन भाटिया, सदस्य सिद्धार्थ गौतम सहित विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा।