सावन के तीसरे सोमवार पर दाधीच महिला मंडल की 51 महिलाओं ने किया सामूहिक रुद्राभिषेक

12 ज्योतिर्लिंगों की पूजा कर महिलाओं ने की सुख-समृद्धि की कामना
मेरे भोले बाबा आना’ और ‘कैलाश में बाज रहे डमरू’

कोटा। स्मार्ट हलचल|दाधीच महिला मंडल की ओर से सावन माह के तीसरे सोमवार के अवसर पर बूंदी रोड स्थित कंचन धाम में सामूहिक रुद्राभिषेक एवं सावन महोत्सव का आयोजन किया गया। अध्यक्ष रविन्द्र जोशी ने बतायाकि इस दौरान 51 महिलाओं ने विधि-विधान एवं मंत्रोच्चार के साथ भगवान शिव का सामूहिक अभिषेक किया। विप्र पंडितों के सान्निध्य में 12 ज्योतिर्लिंगों की विधिवत पूजा-अर्चना की गई।
मंडल की महिला अध्यक्ष स्मिता शर्मा ने बताया कि सावन के पावन अवसर पर आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी महिलाएं पारंपरिक लहरिया परिधान में पहुंचीं। पूजा-अर्चना के बाद महिलाओं ने भगवान शिव के भजनों की प्रस्तुति दी, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। ‘मेरे भोले बाबा आना’ और ‘आज तो कैलाश में बाज रहे डमरू’ जैसे भजनों पर महिलाओं ने श्रद्धा के साथ भक्ति की।
मंत्री अम्बिका दाधीच ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान सावन माह एवं धार्मिक परंपराओं से जुड़े प्रश्नों की प्रश्नोत्तरी भी आयोजित की गई। महिलाओं ने उत्साह के साथ इसमें भाग लिया। कार्यक्रम में धार्मिक आस्था के साथ सावन की संस्कृति और परंपराओं की झलक भी देखने को मिली।
कोषाध्यक्ष रेखा दाधीच ने बताया कि सामूहिक रुद्राभिषेक के दौरान विधिवत मंत्रोच्चार के साथ भगवान शिव की आराधना की गई,जिसमें समाज की 51 महिलाओ ने सहभागिता निभाई। आयोजन का उद्देश्य महिलाओं को धार्मिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों से जोड़ना और सावन की परंपराओं को जीवंत बनाए रखना रहा।