कनेच्छन कलां के पास दो मोटरसाइकिलों की भिड़ंत, महिला की मौत; तीन घायल

रिपोर्टर सुरज वर्मा
स्मार्ट हलचल|फुलिया कलां उपखंड क्षेत्र के कनेच्छन कलां के पास दो मोटरसाइकिलों की आपस में भिड़ंत होने से चार लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। घायलों को उपचार के लिए राजकीय जिला अस्पताल शाहपुरा पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान एक महिला की मौत हो गई। वहीं तीन घायलों की हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर उपचार के लिए भीलवाड़ा रेफर कर दिया।
जानकारी के अनुसार हादसे में जीवराज रैगर पुत्र हजारी निवासी फुलिया कलां, राकेश रैगर पुत्र गोपाल निवासी फुलिया कलां, अजीज पुत्र नासिर खान निवासी कनेच्छन कलां तथा गुमानी देवी पत्नी मूलचंद खारोल निवासी कनेच्छन कलां घायल हुए। सभी घायलों को उपचार के लिए राजकीय जिला अस्पताल शाहपुरा लाया गया।
अस्पताल में उपचार के दौरान गुमानी देवी की मौत हो गई। महिला के शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। शव का पोस्टमार्टम सुबह करवाया जाएगा। वहीं जीवराज रैगर, राकेश रैगर और अजीज की हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर उपचार के लिए भीलवाड़ा रेफर कर दिया।
घटना की सूचना मिलने पर फुलिया कलां एएसआई कैलाश नाथ ने अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी जुटाई। पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। हादसे में महिला की मौत की खबर से कनेच्छन कलां क्षेत्र में शोक का माहौल है।