18 अगस्त को सुबह 8 से दोपहर 12 बजे तक विद्युत आपूर्ति रहेगी बंद
भीलवाड़ा|स्मार्ट हलचल|शहर में विद्युत रखरखाव एवं आवश्यक कार्यों के चलते मंगलवार 18 अगस्त को कई इलाकों में चार घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। निगम सूत्रों के अनुसार सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक संबंधित क्षेत्रों में विद्युत सप्लाई बंद रखी जाएगी।विद्युत कटौती से सिंधु नगर पम्प हाउस, तिलक नगर पम्प हाउस, विद्या निकेतन पम्प हाउस, तिलक नगर सेक्टर-6 व 9 तथा पॉलिटेक्निक कॉलेज के आसपास के क्षेत्र प्रभावित रहेंगे।
विद्युत विभाग ने संबंधित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं से आवश्यक कार्य पहले ही निपटाने तथा कटौती अवधि के दौरान सहयोग बनाए रखने की अपील की है। बिजली बंद रहने के चलते पेयजल आपूर्ति सहित अन्य आवश्यक सेवाएं भी प्रभावित होने की संभावना है।
