आस्था का केंद्र: बाणमाता शक्तिपीठ पर चैत्र नवरात्र की धूम, 19 मार्च से शुरू होगा नौ दिवसीय अनुष्ठान

शिव लाल जांगिड़

लाडपुरा (स्मार्ट हलचल)। मेवाड़ के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल बाणमाता शक्तिपीठ (गोवटा बांध) पर चैत्र नवरात्र महोत्सव को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। 19 मार्च से 27 मार्च तक चलने वाले इस महोत्सव में प्रतिदिन हजारों श्रद्धालुओं के जुटने की उम्मीद है।

महत्वपूर्ण कार्यक्रम और समय:

  • घट स्थापना: 19 मार्च (गुरुवार), दोपहर 12:15 बजे (अभिजीत मुहूर्त)
  • पंचमी जागरण: 23 मार्च (सोमवार), रात्रि 8:15 बजे
  • पाटोत्सव महाअभिषेक: 25 मार्च (बुधवार), दोपहर 12:15 बजे
  • अष्टमी महाजागरण: 26 मार्च (गुरुवार), रात्रि 8:00 बजे से
  • छप्पन भोग दर्शन: 27 मार्च (शुक्रवार), प्रातः 11:15 बजे
  • पाति विसर्जन: 27 मार्च (शुक्रवार), दोपहर 12:15 बजे (मेनाली नदी में)

भजन संध्या में जुटेंगे नामचीन कलाकार

संस्थान अध्यक्ष अशोक कुमार शर्मा ने बताया कि अष्टमी की रात आयोजित होने वाली भजन संध्या में पुरण गुर्जर, युवराज वैष्णव, सोनू भीलवाड़ा और अनु पांचाल जैसे कलाकार भजनों की प्रस्तुति देंगे। मंदिर मार्ग और परिसर को दूधिया रोशनी से सजाया जा रहा है।

“श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पेयजल, पार्किंग, सुरक्षा और आवास की विशेष व्यवस्था की गई है। नौ दिनों तक गायत्री अनुष्ठान और शतचंडी यज्ञ भी चलेगा।” – अशोक कुमार शर्मा, अध्यक्ष