नाथ समाज ने रमेश नाथ योगी एवं गीता देवी का किया स्वागत

नई जिम्मेदारियां मिलने पर समाजबंधुओं ने माल्यार्पण कर शॉल एवं उपरना ओढ़ाकर किया अभिनंदन

चित्तौड़गढ़, स्मार्ट हलचल।चित्तौड़गढ़ नगर परिषद के पूर्व सभापति रमेश नाथ योगी के राजस्थान कांग्रेस के स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष बनने एवं नगर परिषद चित्तौड़गढ़ की पूर्व सभापति गीता देवी के राजस्थान नाथ समाज की प्रदेश महिला संरक्षक बनने पर नाथ समाज की ओर से दोनों का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।इस अवसर पर समाजबंधुओं ने रमेश नाथ योगी एवं गीता देवी का माल्यार्पण कर तथा शॉल एवं उपरना ओढ़ाकर सम्मान किया। समाजजनों ने दोनों को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे। इनमें किशन नाथ सैंथी, संजय योगी, नारायण नाथ चंदेरिया, रविन्द्र नाथ योगी, कमलेश नाथ नेतावल, भेरू नाथ नेतवाल, बाबूनाथ किरखेड़ा, गोपाल नाथ, कमलेश नाथ, रोशन योगी, महेंद्र नाथ, दीपक नाथ, प्रकाश नाथ, जगदीश गोविंद सहित अनेक समाजबंधु मौजूद रहे।

इस अवसर पर पूर्व सभापति रमेश नाथ योगी ने स्वागत एवं सम्मान के लिए सभी समाजबंधुओं का आभार व्यक्त किया।