चिमु धतरवाल
बायतु ।स्मार्ट हलचल|उपखंड मुख्यालय बायतु स्थित जेआर मेमोरियल स्कूल में रविवार को पत्रकार स्नेह मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में बायतु उपखंड क्षेत्र के विभिन्न पत्रकार संगठनों के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने भाग लिया।कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के डायरेक्टर देवाराम चौधरी ने विद्यालय की प्रगति रिपोर्ट, परीक्षा परिणाम तथा विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी निःशुल्क करवाने से संबंधित जानकारी पत्रकारों के समक्ष साझा की। उन्होंने विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों एवं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को लेकर किए जा रहे प्रयासों की जानकारी भी दी।
इस अवसर पर विद्यालय परिवार की ओर से उपस्थित सभी पत्रकारों का साफा पहनाकर एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मान किया गया।
समारोह में खेमाबाबा प्रेस क्लब बायतु के अध्यक्ष अशोक धतरवाल, AIJ के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष राजस्थान खीयाराम पालीवाल, मीडिया प्रभारी शौकत सोलंकी, पूनमचंद चौधरी, प्रकाश शर्मा, चूनाराम पालीवाल, प्रकाश चौधरी, किशनलाल शर्मा, ओमप्रकाश गोदारा एवं AIJ बायतु ब्लॉक अध्यक्ष चिमु धतरवाल सहित पत्रकार मौजूद रहे।
वहीं नानक नाथ सिद्ध, ओमाराम देवासी, देवाराम गोदारा, ओमप्रकाश पालीवाल एवं तगाराम धतरवाल सहित विद्यालय स्टाफ भी उपस्थित रहा। कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों और विद्यालय परिवार के बीच शिक्षा एवं क्षेत्र के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर संवाद हुआ।
