(महेन्द्र नागौरी)
भाजपा नेत्री पूजा भारती छाबड़ा ने SDM व CO से की मुलाकात, नशे और बढ़ते अपराध पर भी सख्ती की मांग
भीलवाडा /स्मार्ट हलचल|सूरतगढ़ नाबालिग बच्ची से गैंगरेप के मामले में निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर भाजपा नेत्री एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष शराबबंदी व नशाबंदी आंदोलन पूजा भारती छाबड़ा ने सूरतगढ़ SDM भरत जयप्रकाश मीणा एवं नवनियुक्त CO पारस चौधरी से मुलाकात की।
इस दौरान उन्होंने पीड़ित परिवार के साथ मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग रखी। साथ ही शहर में बढ़ते नशे के कारोबार और अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा नशा तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आग्रह किया।
मुलाकात के दौरान आंदोलनकारी रामप्रकाश डाबला, समाजसेवी गोपी दोगल व दुलाराम डूडी सहित पीड़ित परिवार मौजूद रहा। अधिकारियों ने निष्पक्ष कार्रवाई और नशे-अपराध पर नियंत्रण के लिए प्रभावी कदम उठाने का भरोसा दिलाया।
छाबड़ा ने कहा कि सूरतगढ़ की बेटियों की सुरक्षा और शहर को नशामुक्त- अपराधमुक्त बनाने की लड़ाई लगातार जारी रहेगी।
