श्मशान भूमि से अतिक्रमण की मांग को लेकर जाटव समाज का 19 वें दिन भी धरना जारी

रेखचन्द्र भारद्वाज

जुरहरा, जिला डीग :स्मार्ट हलचल|कस्बे में स्थानीय जाटव समाज के तत्वावधान में समाज की श्मशान भूमि से अतिक्रमण को हटाने की मांग को लेकर चल रहा धरना बुधवार को 19 वें दिन भी जारी रहा। वहीं स्थानीय जाटव समाज के योगेश कुमार ने बताया कि 19 दिन गुजर जाने के बाद भी प्रशासन के द्वारा उनकी कोई सुनवाई नहीं कि गई है। उन्होंने बताया कि वे गुरुवार से जब तक भूख हड़ताल पर रहेंगे जब तक कि प्रशासन के द्वारा जाटव समाज की श्मशान भूमि से अतिक्रमण नहीं हटा दिया जाता है। समाज के नेतराम चंदन ने बताया कि 19 दिन तक धरना चलने के बावजूद प्रशासन के द्वारा कोई कार्यवाही नहीं कि गई है।