कांग्रेस कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा आयोजित, कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री को किया नमन
सुरज वर्मा
स्मार्ट हलचल|शाहपुरा में भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर नगर कांग्रेस कमेटी शाहपुरा के तत्वावधान में कांग्रेस कार्यालय, बालाजी की छतरी पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने राजीव गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए और उनके विचारों एवं योगदान को याद किया।
नगर कांग्रेस अध्यक्ष रमेश सेन ने कहा कि राजीव गांधी ने देश को आधुनिक एवं मजबूत भारत की दिशा में आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने युवाओं को आगे बढ़ाने, पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत करने तथा संचार एवं तकनीकी क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव की नींव रखने का कार्य किया। उनके विचार, दूरदृष्टि और देश के प्रति समर्पण आज भी समाज और युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
सेन ने कहा कि राजीव गांधी की जयंती केवल उन्हें याद करने का अवसर नहीं, बल्कि उनके बताए मार्ग पर चलने, देश की एकता-अखंडता को मजबूत करने तथा लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का संकल्प लेने का दिन है। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से राजीव गांधी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
श्रद्धांजलि सभा में जिला अध्यक्ष ग्रामीण चिकित्सा प्रकोष्ठ राजस्थान लादू लाल खटीक, पूर्व पार्षद नाथू कोली, पार्षद प्रत्याशी रविदत्त पौंड्रिक, वरिष्ठ कांग्रेस नेता पप्पू जैन, मुन्ना खान, धनराज जीनगर, नेता सुनील मिश्रा, ओम सिंधी, विक्की खान, प्रेमचंद कहार, चंद्रप्रकाश रैगर, किशन कहार सहित कांग्रेस के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं कांग्रेसजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कांग्रेसजनों ने राजीव गांधी के आदर्शों एवं सिद्धांतों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
