दादाबाड़ी में स्वास्थ्य जांच शिविर, 29 लोगों ने उठाया लाभ

रियायती दरों पर हुई रक्त जांच, लाभार्थियों को एक माह की निःशुल्क दवाइयां भी वितरित

कोटा। स्मार्ट हलचल|रोटरी क्लब पेड्मिनी, कोटा की ओर से दादाबाड़ी में स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया। शिविर में करीब 29 लोगों ने स्वास्थ्य जांच एवं रक्त परीक्षण की सुविधा का लाभ उठाया।सचिव डॉ. प्रीति शर्मा ने बताया कि शिविर मेंर क्त जांच रियायती दरों पर कराई गई।
शिविर के आयोजन एवं संचालन में मोनिका नुवाल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। डायटीशियन हर्षिता भार्गव ने रक्त जांच की सुविधा उपलब्ध कराने के साथ शिविर में अपना महत्वपूर्ण सहयोग दिया। क्लब की ओर से हर्षिता भार्गव के योगदान के लिए विशेष आभार व्यक्त किया गया।
अध्यक्ष दीप्ति राजावत ने बताया कि शिविर की खास बात यह रही कि सभी लाभार्थियों को एक माह की निःशुल्क दवाइयां भी उपलब्ध कराई गईं। इससे शिविर स्वास्थ्य जांच तक सीमित न रहकर जरूरतमंद लोगों के लिए अधिक उपयोगी साबित हुआ।
दीप्ति गुप्ता, रोटेरियन शशि अग्रवाल, रोटेरियन सुषमा बंसल,वंदना कलानी,संगीता काबरा एवं अनुभा माहेश्वरी ने उपस्थित रहकर सहयोग प्रदान किया।