खेतड़ी।स्मार्ट हलचल|प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सीहोड़ को लगातार भामाशाहों का सहयोग प्राप्त हो रहा है। इसी सहयोग को आगे बढ़ते हुए शुक्रवार को ग्राम पंचायत के भामाशाह राहुल यादव एवं जितेंद्र यादव द्वारा भी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिहोड़ को एक प्रिंटर भेंट किया गया। उनके इस सहयोग से स्वास्थ्य केंद्र पर मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं में और अधिक सुविधा एवं सुगमता आएगी।
प्रिंटर उपलब्ध होने से विशेष रूप से मरीजों की ऑनलाइन पर्चियां निकालने एवं आवश्यक दस्तावेजों के प्रिंट उपलब्ध कराने में सुविधा होगी। इससे मरीजों को समय की बचत होगी तथा स्वास्थ्य केंद्र की कार्यप्रणाली भी अधिक सुचारु रूप से संचालित हो सकेगी।
इस अवसर पर चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डिप्टी डायरेक्टर डॉ. पंकज यादव एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिहोड़ के समस्त स्टाफ द्वारा भामाशाह राहुल यादव एवं जितेंद्र यादव का अभिनंदन किया गया तथा उनके सहयोग के लिए आभार एवं कृतज्ञता व्यक्त की गई। डॉ. पंकज यादव ने कहा कि जनहित एवं स्वास्थ्य सेवाओं के लिए भामाशाहों द्वारा किया गया इस प्रकार का सहयोग अत्यंत सराहनीय एवं प्रेरणादायी है।
उन्होंने कहा कि समाज के जागरूक एवं सहयोगी नागरिकों के सहयोग से स्वास्थ्य संस्थानों में सुविधाओं को बेहतर बनाने में मदद मिलती है तथा इसका सीधा लाभ आमजन एवं मरीजों को प्राप्त होता है।
इस अवसर पर जगमाल सिंह यादव सुरेश यादव नरेंद्र यादव वीर सिंह यादव संजय यादव दाताराम गुर्जर राजेश गुर्जर संदीप यादव सहित ग्राम के गणमान्य नागरिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिहोड़ का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिहोड़ परिवार द्वारा भामाशाह राहुल यादव एवं जितेंद्र यादव के इस जनहितकारी सहयोग के लिए हार्दिक धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया गया।
