अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद भीलवाड़ा द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 16 को होगा आयोजित|

भीलवाड़ा । अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद जिला सचिव पीरू सिंह गौड़ ने बताया कि परिषद अध्यक्ष रतन लाल जाट व महासचिव राकेश जैन के नेतृत्व मे कार्यकारिणी की बैठक जिला न्यायालय परिसर स्थित कार्यकारिणी कक्ष मे आयोजित हुई| जिसमे अधिवक्ता परिषद द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 16 मार्च को मनाने का निर्णय लिया| सर्वसम्मति से इस आयोजन के लिए कीर्ति सोलंकी को कार्यक्रम संयोजक बनाया गया| कीर्ति सोलंकी ने बताया कि हर वर्ष कि भांति इस बार भी अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस महेश स्कूल स्थित सभागार मे आयोजित होगा जिसमे महिला अधिवक्तागण भाग लेंगे और समाज की प्रतिभाओ का सम्मान किया जायेगा|
इस दौरान चित्तौड़ प्रान्त सचिव राजेश सामरिया, प्रान्त उपाध्यक्ष रघुनन्दन सिंह कानावत, प्रान्त सदस्य आदित्य नारायण जाजपुरा, जिला अभिभाषक संस्था पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र कचौलिया, कार्यालय मंत्री युवराज चंदेल, उपाध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा, कार्यकारिणी सदस्य धर्मवीर सिंह कानावत, कोषाध्यक्ष अंकित शर्मा सहित कार्यकारिणी सदस्य उपस्थिति थे|