शक्ति नायक समाज महिला संगठन का सावन महोत्सव, संतोष नायक बनीं ‘तीज क्वीन’

कोटा।स्मार्ट हलचल|‘शक्ति’ नायक समाज महिला संगठन, कोटा की ओर से पहला सावन महोत्सव तलवंडी में उत्साह और उल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कोटा के साथ बारां, बूंदी और झालावाड़ से आईं करीब 70 महिलाओं ने भाग लिया। महिलाओं ने पारंपरिक लहरिया परिधान और आकर्षक श्रृंगार के साथ सावन की उमंग को जीवंत कर दिया।
कार्यक्रम में महिलाओं ने सावन से जुड़े गीतों, हिंदी एवं राजस्थानी लोकगीतों तथा बॉलीवुड गीतों पर जमकर नृत्य किया। सावन और श्रृंगार से जुड़े सवाल-जवाब तथा पहेलियों के विभिन्न राउंड भी आयोजित किए गए, जिनमें महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
प्रतियोगिता में संतोष नायक ने ‘तीज क्वीन’ का खिताब अपने नाम किया। आरती नायक ने द्वितीय तथा अनिता नायक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
संगठन की अध्यक्ष वंदना नायक ने बताया कि सावन महोत्सव का उद्देश्य समाज की महिलाओं को एक मंच पर लाकर आपसी मेलजोल, सांस्कृतिक परंपराओं और महिला प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना है। उन्होंने कहा कि महिलाओं ने पारंपरिक लहरिया परिधानों में शामिल होकर सावन की संस्कृति और राजस्थान की लोक परंपराओं की खूबसूरत झलक प्रस्तुत की।
कार्यक्रम को सफल बनाने में निशा नायक, चंद्रकांता नायक, पाना जी नायक, इंद्रा नायक,सुनिता नायक, ऊषा नायक, गीता नायक, अनीता नायक, मीनाक्षी नायक, संतराज नायक, सरजू नायक, उमा नायक, लक्ष्मी नायक (बारां) सहित संगठन की सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।