सैफई में 25 दिन से युवती लापता, एसएसपी इटावा से पीड़िता ने लगाई गुहार

थाने जाने पर महिला उपनिरीक्षक सुमन पाल करती है अभद्रता, गाली देकर भगा देती है पीड़िता का आरोप

सैफई (इटावा) थाना सैफई क्षेत्र के एक गांव की युवती पिछले 25 दिन से गायब है लेकिन पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी है मां-बाप अपनी बेटी की सकुशल बरामदगी के लिए पुलिस अधिकारियों के चक्कर काट रहे हैं लेकिन पुलिस के कान पर जूं नहीं रेंग रही है। थाना सैफई में तैनात उप निरीक्षक सुमन पाल पीड़ित महिला व उसके पति को फर्जी मुकदमे में जेल भेजने की धमकी दे रही है। और गंदी-गंदी गालियां देते हुए थाने से भगा देती है एसएसपी इटावा को की गई शिकायत में पीड़ित महिला ने थाना सैफई पुलिस पर गंभीर आरोप पीड़िता महिला का कहना है कि 25 दिन में लगभग 40 बार थाने गई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।

पीड़ित महिला ने बताया कि दिनांक कि मेरी बेटी दिनांक 28/07/2026 को नजदीकी डिग्री कालेज में फीस जमा करने गयी थी वहीं से गायब हो गयी। जब घर पर चेक किया गया तो 20 हजार रुपये नगद, सोने की झुमकी कीमत लगभग डेढ़ लाख, एक सोने की अंगूठी कीमत 50 हजार रुपये, एक जोड़ी चांदी की पायल कीमत लगभग 25 हजार रुपये आदि जेवर व नगदी गायब था अंदेशा है कि मेरी लड़की सब सामान अपने साथ में ले गयी। इसकी लिखित शिकायत प्रार्थिनी द्वारा दिनांक 28/07/2026 को थाना सैफई पुलिस को दी गयी थी। जिसकी जांच उपनिरीक्षक सुमन पाल को दी गयी लेकिन उन्होंने कोई जांच नही की और ना ही डिग्री कालेज जाकर मौका मुआयना करने गयी और मेरा प्रार्थना पत्र खो दिया। जब हम पति के साथ इनसे मिलने थाने गए और मैने कहा कि साहब मेरी लड़की का कोई पता नही चला है तो दरोगा सुमन पाल मुझे हड़काते हुए बोली कि तेरी लड़की अपने यार के साथ भाग गई और धमकी दी कि अगर दुबारा थाने में दिखा तो फर्जी मुकदमा लादकर जेल भेज दूंगी। और मां बहन की गन्दी गन्दी गाली दी। बाद में सीओ सैफई से शिकायत करने के बाद घटना के 31/07/2026 को मेरी पुत्री की गुमशुदगी दर्ज हुई। जिसकी जांच उसी उपनिरीक्षक सुमन पाल को दी गयी लेकिन उन्होंने आज तक कोई कार्यवाही नही की है। बाद में मुझे जानकारी मिली कि मेरी पुत्री को मेरे ही गांव का ही एक युवक बहला फुसलाकर भगा ले गया तो मैंने उस युवक व उससे जुड़े लोगों के मोबाइल नंबर भी पुलिस को दिये लेकिन कोई कार्यवाही नही हुई। मैंने उपनिरीक्षक सुमन पाल से कहा कि मेरी पुत्री को बरामद करने का कष्ट करें। लेकिन सुमन पाल से बिपक्षी से आर्थिक लाभ लेकर कोई कार्यवाही नही की। गुमशुदगी दर्ज होने के 13 दिन बाद तक सुमन पाल ने कोई कार्यवाही नही की। बाद में प्रार्थी ने इसकी शिकायत सीओ सैफई से पुनः की तब जाकर मेरा मुअस 182/26 धारा 87 दिनांक 12/08/2026 को दर्ज किया गया। प्रभारी निरीक्षक थाना सैफई ने पूछताछ के लिए आरोपी युबक के पिता को थाने बुलाया उसे भी उपनिरीक्षक सुमन पाल ने आर्थिक लाभ लेकर छोड़ दिया कोई पूछताछ नही हुई।

जानकारी मिली है कि युवक ने मेरी पुत्री के साथ जबरन कोर्ट मैरिज कर ली है। इसकी जिम्मेदार सुमन पाल है उपनिरीक्षक सुमन पाल ने अगर समय रहते मेरी पुत्री को ले जाने वाली की गिरफ्तारी व पुत्री की बरामदगी की होती तो मेरी पुत्री का जीवन बर्बाद नही होता। मेरी लड़की चली गयी, और पुलिस ने भी कोई कार्यवाही नही की लोग ताने मार रहे है अब हम पति पत्नी दोनों लोग जीना नही चाहते है। अब सिर्फ आत्महत्या ही एक मात्र समाधान है। मैंने सुमन पाल के हाथ पैर जोड़े कि एक बार मेरी लड़की को मेरे सामने लाकर खड़ा कर दो वो मुझसे कह दे कि मैंने अपनी मर्जी से शादी की है। लेकिन उसके बाद भी कोई कार्यवाही नही हुई। आरोपी युवक ने मेरी पुत्री को अपने रिश्तेदार के यहां गाजियाबाद में बंधक बना रखा है। पीड़ित महिला ने एसएसपी इटावा से पुत्री की सकुशल बरामदगी व महिला उपनिरीक्षक के विरुद्ध कार्यवाही की मांग की है।