सागर शर्मा के 32वें जन्मदिन पर सेवा कार्यों के साथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

 

अनाथ आश्रम में 50 किलो आटा भेंट, राजकीय चिकित्सालय में मरीजों को बांटे फल
रिपोर्टर सुरज वर्मा
सावर उपखंड क्षेत्र में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) सदस्य एवं युवा नेता सागर शर्मा के 32वें जन्मदिन के अवसर पर सावर उपखंड क्षेत्र में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से विभिन्न सामाजिक सेवा कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यकर्ताओं ने जन्मदिन को सेवा और सामाजिक सरोकार से जोड़ते हुए जरूरतमंदों की मदद की तथा मरीजों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
कार्यक्रम के तहत महाराणा प्रताप मंडल कांग्रेस कमेटी सावर के अध्यक्ष ओम प्रकाश कांसोटिया व नगर अध्यक्ष कन्हैया लाल माली के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राज भाई सेवा संस्थान सोशल मीडिया आश्रम में पहुंचकर अनाथ, असहाय एवं जरूरतमंद लोगों के लिए 50 किलो आटे का बैग भेंट किया। इसके बाद कार्यकर्ता राजकीय चिकित्सालय सावर पहुंचे, जहां भर्ती मरीजों को फल वितरित किए गए और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की मंगलकामना की।
इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केक काटकर सागर शर्मा का जन्मदिन मनाया और एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया। कार्यकर्ताओं ने सागर शर्मा को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके दीर्घायु, उज्ज्वल भविष्य एवं सफल राजनीतिक जीवन की कामना की।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि जन्मदिन जैसे अवसरों को सामाजिक सेवा से जोड़कर जरूरतमंदों की सहायता करना समाज के प्रति जिम्मेदारी का सकारात्मक संदेश है। सेवा कार्यों के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
कार्यक्रम में कांग्रेस महाराणा प्रताप मंडल अध्यक्ष ओम प्रकाश कांसोटिया, पोखर राम कांसोटिया,कन्हैया लाल माली, पूर्व ओबीसी ब्लॉक अध्यक्ष केकड़ी देहात रतन माली, एससी प्रकोष्ठ सावर अध्यक्ष सत्यनारायण कोली, चांदमल खटीक,श्रीनिवास माली, अमरपाल गुर्जर, सुरेश जांगिड़, विनोद पंवार, भरत कुमार धोबी, गोपाल तेली, जयपाल गुर्जर, मथुरा प्रसाद चौहान, सांवरमल खटीक, कालूराम खटीक, चंद्रप्रकाश जीनगर, प्रधान योगी, महेश जैन, लाड़ू राम कहार, उम्मेद सिंह दीदावत, पांचू लाल प्रजापत, मनोज कुमार वर्मा, दीपिका प्रजापत, ओमप्रकाश मीणा, भोजराज गुर्जर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।