– आरोपी के कब्जे से अवैध मादक पदार्थ एमडीएमए (मिथीलीन डाईऑक्सी मेथफेटामाईन) 37 ग्राम 18 मिलीग्राम व स्मैक 01 ग्राम 19 मिलीग्राम को किया मोटरसाइकिल जप्त
स्मार्ट हलचल/ रणवीर सिंह चौहान भवानी मंडी भवानी मंडी पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को 37 ग्राम 18 मिलीग्राम एमडीएमए तथा 1 ग्राम 19 मिलीग्राम अवैध स्मैक सहित गिरफ्तार किया
जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बताया कि अवैध मादक पदार्थ तस्करों के विरुद्ध जिला स्तर पर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान में अधिक से अधिक प्रभावी कार्यवाही करने हेतु जिले के सभी थानाधिकारियों को थाना स्तर पर टीम गठित कर अपराधियों को चिन्हित हेतु निर्देशित किया गया था। जिसके अंतर्गत पुलिस थाना भवानीमंडी टीमों द्वारा अवैध मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए 01 आरोपी को गिरफ्तार किया जाकर आरोपी के कब्जे से प्रयुक्त वाहन एक मोटरसाईकिल एवं अवैध मादक पदार्थ एमडीएमए (मिथीलीन डाईऑक्सी मेथफेटामाईन) 37 ग्राम 18 मिलीग्राम व अवैध मादक पदार्थ स्मैक 01 ग्राम 19 मिलीग्राम जप्त करने में सफलता प्राप्त की है।
*घटना विवरण:-* 21 अगस्त को प्रमोद कुमार पु.नि. पुलिस थाना भवानीमंडी तथा जाप्ता द्वारा अवैध कार्यो की चेकिंग व रौकथाम हेतु दीरगोने नाकाबंदी डग-भवानीमंडी रोड़ शमशान तिराहा पण्डा रोड़ के एक व्यक्ति जाकिर को वाहन मोटरसाईकिल सहित डिटेन किये जाकर डिटेन्शन व्यक्ति जाकिर के कब्जे से अवैध मादक पदार्थ एमडीएमए (मिथीलीन डाईऑक्सी मेथफेटामाईन) 37 ग्राम 18 मिलीग्राम व अवैध मादक पदार्थ स्मैक 01 ग्राम 19 मिलीग्राम जप्त कर तस्करी में प्रयुक्त वाहन मोटरसाईकिल को जप्त किया जाकर आरोपी जाकिर को गिरफ्तार किया गया।
*कार्यवाही पुलिस:-* जिला पुलिस अधीक्षक महोदय अमित कुमार . भगवान मीणा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक झालावाड़ के निर्देशन एवं सत्यनारायण गोटावत वृत्ताधिकारी वृत्त भवानीमंडी के निकटतम सुपरविजन में श्री प्रमोद कुमार पु.नि. थानाधिकारी पुलिस थाना भवानीमंडी के नेतृत्व में थाना स्तर पर विशेष टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा कल दिनांक 21 अगस्त दोराने नाकाबंदी डग-भवानीमंडी रोड़ शमशान तिराहा पण्डा रोड़ से एक व्यक्ति जाकिर के वाहन मोटरसाईकिल सहित डिटेन किये जाकर डिटेन्शन व्यक्ति जाकिर के कब्जे से अवैध मादक पदार्थ एमडीएमए (मिथीलीन डाईऑक्सी मेथफेटामाईन) 37 ग्राम 18 मिलीग्राम व अवैध मादक पदार्थ स्मैक 01 ग्राम 19 मिलीग्राम जप्त कर तस्करी में प्रयुक्त वाहन मोटरसाईकिल को जप्त किया जाकर आरोपी जाकिर को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के खिलाफ एन.डी.पी.एस. की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया।
प्रकरण हाजा में दोराने पुछताछ आरोपी जाकिर ने उक्त अवैध मादक पदार्थ शोयब लाला पुत्र श्री जलाल खां जाति मुसलमान निवासी डग पुलिस थाना डग जिला-झालावाड़ हाल निवासी देवलजी जिला प्रतापगढ़ से लाना बताया जिसकी तलाश पतारसी जारी है।
*नाम पता गिरफ्तार शुदा आरोपी:-*
जाकिर पुत्र ताज मोहम्मद जाति पिंजारा मुसलमान उम्र 65 साल निवासी वार्ड नम्बर-02 कल्याणपुरा मील गेट के सामने भवानीमंडी पुलिस थाना भवानीमंडी जिला-झालावाड़
*आपराधिक रिकॉर्ड आरोपी जाकिर*
क्र.स. नाम थाना प्रकरण संख्या धारा सीएस नम्बर
01 भवानीमंडी 191 / 17.05.2014 4 / 25 आर्म्स एक्ट 121 / 25.05.2014
02 भवानीमंडी 294 / 22.10.2017 302 भादस 283 / 06.12.2017
03 भवानीमंडी 365 / 26.08.2025 8 / 22,25,29,30,31 एनडीपीएस एक्ट 315 / 21.10.2025
*पुलिस थाना भवानीमंडी टीम विवरण:-*
प्रमोद कुमार पु.नि. थानाधिकारी पुलिस थाना भवानीमंडी
दीपेन्द्र सिंह सउनि थाना भवानीमंडी
राजेश शर्मा सउनि थाना भवानीमंडीअनुराग राजेन्द्र थाना भवानीमंडी
जयसिंह सिंह सउनि थाना भवानीमंडी
विकास कुमार कानि. 265 थाना भवानीमंडी (विशेष भूमिका)
हरिराम कानि.1258 थाना भवानीमंडी
सुरेन्द्र कुमार कानि.542 थाना भवानीमंडी जीतराम कानि. 802 थाना भवानीमंडी
