नगर परिषद चुनाव को लेकर कांग्रेस की बैठक 24 को

चुनाव लड़ने के इच्छुक दावेदारों से आवेदन लिए जाएंगे, जिलाध्यक्ष किशोर चौधरी करेंगे अध्यक्षता

अनिल कुमार

ब्यावर। स्मार्ट हलचल|नगर परिषद चुनाव-2026 की तैयारियों को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक सोमवार, 24 अगस्त को सुबह 10 बजे फतेहपुरिया बगीची, सतपुलिया में आयोजित होगी। बैठक की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष किशोर चौधरी करेंगे।कांग्रेस जिला प्रवक्ता एडवोकेट रामस्वरूप सेवलिया ने बताया कि बैठक में आगामी नगर परिषद चुनाव की तैयारियों, संगठन की भूमिका और चुनावी रणनीति सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा की जाएगी। साथ ही चुनाव लड़ने के इच्छुक दावेदारों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि बैठक के बाद कांग्रेस की ओर से नगर परिषद चुनाव लड़ने के इच्छुक आवेदकों से आवेदन पत्र भी स्वीकार किए जाएंगे। जिला कांग्रेस कमेटी ने सभी इच्छुक कांग्रेसजनों से निर्धारित समय पर बैठक में पहुंचकर अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने तथा आवेदन प्रस्तुत करने का आह्वान किया है।