19 मरीजों के दूसरे चरण में हुए ऑपरेशन, जरूरतमंदों को मिली निःशुल्क उपचार सुविधा
अनिल कुमार
ब्यावर। स्मार्ट हलचल|विकास मंडल ट्रस्ट, ब्यावर की ओर से अश्विनी हॉस्पिटल में आयोजित 1226वें निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का समापन हुआ। शिविर श्री सिंधी सेंट्रल पंचायत सोसायटी, जिला ब्यावर की ओर से संचालित सिंधी आदिशक्ति सेवा संगठन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया।शिविर के द्वितीय चरण में 23 अगस्त को 19 नेत्र रोगियों के सफल ऑपरेशन किए गए। प्रथम एवं द्वितीय चरण को मिलाकर शिविर में अब तक कुल 43 नेत्र रोगियों के सफल ऑपरेशन किए जा चुके हैं। शिविर के माध्यम से जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क नेत्र जांच, उपचार और ऑपरेशन की सुविधा उपलब्ध कराई गई।
समापन अवसर पर सुनील आसनानी, रमेश आलवानी, नीरज मोतियानी, कोमल मोतियानी, कीर्ति मंगलानी, जागृति गिद्धवानी, प्रकाश हसराजानी, कमल डेठानी, दीपेश भोजवानी, महेश पारवानी, चंदू सहित अनेक समाजसेवी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
इस अवसर पर अतिथियों ने निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर को जरूरतमंदों के लिए उपयोगी पहल बताते हुए ट्रस्ट एवं सहयोगी संगठन के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे सेवा कार्य समाज के जरूरतमंद वर्ग को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
