दियाकुमारी के नेतृत्व में बनी कमेटी, प्रत्याशी चयन से लेकर चुनावी रणनीति तक संभालेगी जिम्मेदारी
अनिल कुमार
ब्यावर। स्मार्ट हलचल|आगामी निकाय चुनावों को लेकर भाजपा ने तैयारियां तेज कर दी हैं। चुनावी रणनीति और संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने के लिए ब्यावर जिले में भाजपा कोर कमेटी का गठन किया गया है। राज्य की उपमुख्यमंत्री एवं ब्यावर जिला प्रभारी मंत्री दियाकुमारी के नेतृत्व में गठित कमेटी में जिले के प्रमुख जनप्रतिनिधियों और संगठन पदाधिकारियों को शामिल किया गया है।
कोर कमेटी में अजमेर सांसद भागीरथ चौधरी, राजसमंद सांसद महिमा कुमारी, भाजपा ओबीसी मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष महेंद्र कुमावत, विधायक अविनाश गहलोत, शंकरसिंह रावत, वीरेंद्र सिंह कानावत, शोभा चौहान और जबरसिंह सांखला को सदस्य बनाया गया है।
इसके साथ ही भाजपा ब्यावर जिलाध्यक्ष आशीष सांड, संभाग प्रभारी कैलाश मेघवाल और जिला प्रभारी विमल अग्रवाल को भी कमेटी में शामिल किया गया है। ब्यावर के भाजपा नेता इंदरसिंह बागावास को विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है।
कोर कमेटी आगामी निकाय चुनावों के लिए पार्टी की रणनीति तय करने के साथ संभावित प्रत्याशियों के चयन, संगठनात्मक समन्वय और चुनावी तैयारियों से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णय लेगी। कमेटी के गठन को निकाय चुनाव से पहले भाजपा संगठन को सक्रिय और मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।
