आगामी त्यौहारों के मद्देनजर थाना भवानीमंडी ने किया सी.एल.जी. मीटिंग का आयोजन

कस्बा वासियों से त्यौहारों पर आपसी सौहार्द एवं सहयोग बनाए रखने की गई अपील।

रणवीर सिंह चौहान
स्मार्ट हलचल/  भवानी मंडी आगामी त्यौहारों को देखते हुए भवानी मंडी थाने में सीएलजी की बैठक संपन्न हुई बैठक में पुलिस अधिकारियों ने आगामी त्यौहार सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की बात कही तथा जुलूसों में ध्वनि प्रसारण यंत्रों के उपयोग नहीं करने की अपील की
जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बताया कि आगामी त्यौहारों के मद्देनजर सभी थानाधिकारियों को अपने अपने थाना इलाके में कानून व शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु निर्देशित किया गया था। इन्हीं निर्देशों की पालना में भागचंद मीणा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक झालावाड़ एवं सत्यनारायण गोदारा आर.पी.एस. वृत्ताधिकारी वृत्त भवानीमंडी के निकटतम सुपरविजन में प्रमोद कुमार पु.नि. थानाधिकारी थाना भवानीमंडी द्वारा थाना परिसर में शांति समिति व सी.एल.जी. सदस्यों की मीटिंग का आयोजन किया जाकर सदस्यों से आगामी त्यौहारों पर आपसी सौहार्द व कानून व शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।

*अपील:-*
त्यौहारों के मद्देनजर आयोजित जुलूस में ध्वनि प्रसारण यंत्र का उपयोग नहीं करें।
त्यौहारों के मद्देनजर आयोजित जुलूस में प्रशासन द्वारा दिये निर्देशों की पूर्णतः पालना करें।