धाकड़ युवा संघ सुनेल क्षेत्र 80 गांव का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न
धनराज भंडारी
सुनेल 24 अगस्त 2026
स्मार्ट हलचल|क्षेत्र के ग्राम सेमला में रविवार को धाकड़ युवा संघ सुनेल क्षेत्र 80 गांव का शपथ ग्रहण समारोह युवा संघ अध्यक्ष मनोहरलाल चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ श्री धाकड़ महासभा के पदाधिकारियों ने गणेश वंदना के साथ भगवान श्री धरणीधर की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर किया।
इस दौरान धाकड़ युवा संघ की टीम ने मंचासीन पदाधिकारियों का तिलक लगाकर एवं दुपट्टा धारण कराकर स्वागत-सम्मान किया। समारोह में धाकड़ समाज 80 गांव की महासभा, छात्रावास समिति, श्री धरणीधर मंदिर निर्माण समिति, कर्मचारी संघ, युवा फ्रेंड्स क्लब सहित समाजबंधुओं एवं युवाओं ने भाग लिया और समाज के विकास एवं युवा पीढ़ी के मार्गदर्शन को लेकर विचार व्यक्त किए।
आयोजन के दौरान 49वें सामूहिक विवाह सम्मेलन के आय-व्यय का विवरण प्रस्तुत किया गया। इसके बाद सम्मेलन आयोजक कमेटी का स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मान किया गया। वहीं श्री धरणीधर मंदिर निर्माण की बकाया राशि, छात्रावास निर्माण समिति की सदस्यता शुल्क, भवन निर्माण की गतिविधियों तथा आगामी खेलकूद प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर चर्चा की गई।
समारोह में आगामी 2 सितंबर को भगवान श्री धरणीधर के जन्मोत्सव को लेकर तैयारियों पर भी विचार-विमर्श हुआ। समाजबंधुओं एवं पदाधिकारियों ने सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करने तथा शिक्षा और संस्कारों के माध्यम से युवा पीढ़ी के उज्ज्वल भविष्य निर्माण पर जोर दिया। सामाजिक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में नशामुक्ति अभियान को प्रभावी बनाने की बात कही गई। महिला शक्ति के रूप में धाकड़ कृष्णा मंडलोई ने समाज में महिला इकाई के गठन पर जोर दिया।
समाज की एकजुटता और युवा शक्ति पर जोर:
समारोह में वक्ताओं ने कहा कि समाज की प्रगति के लिए युवाओं को शिक्षा, संस्कार और सामाजिक जिम्मेदारियों से जोड़ना जरूरी है। युवाओं की सक्रिय भागीदारी से सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जागरूकता बढ़ाने और समाज को नई दिशा देने का आह्वान किया गया।
कार्यक्रम का संचालन प्रहलाद नागर एवं भेरूलाल नागर मिश्रौली ने किया।
समारोह में श्री धाकड़ महासभा अध्यक्ष बिरधीलाल नागर सिरपोई, श्री धरणीधर मंदिर निर्माण समिति अध्यक्ष भूपेंद्रसिंह मंडलोई, कर्मचारी संघ अध्यक्ष रामप्रसाद कम्पाउंडर, युवा संघ अध्यक्ष मनोहरलाल चौधरी, फ्रेंड्स क्लब अध्यक्ष बलवंत धाकड़, छात्रावास निर्माण समिति उपाध्यक्ष संतोष नागर, भगवान जन्मोत्सव अध्यक्ष प्रकाशचंद नागर ,भंवरलाल धाकड़, रतिराम धाकड़ ,तुलसीराम धाकड़, बिरधीलाल भंडारी, नाथूलाल नागर,रामसिंह धाकड़, पृथ्वीसिंह धाकड़, रमेशचंद चौधरी,नंदराम धाकड़, सुरेश चौधरी ,बालकिशन नागर ,सुरेश पटेल रतिराम नागर,बालाराम चौधरी ,सहित समाज के पूर्व एवं वर्तमान पदाधिकारी, युवा साथी एवं समाजबंधु मौजूद रहे।
