मारवाड़ी महिला मंडल ने किया पौधा रोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

रणवीर सिंह चौहान

भवानी मंडी
स्मार्ट हलचल /सावन के पवित्र माह ओर बड़ी ग्यारस के उपलक्ष्य में शहर के जैपुरिया मिल स्थित खाटूश्याम मंदिर परिसर में सोमवार शाम मारवाड़ी महिला मंडल के तत्वावधान में *पर्यावरण संरक्षण हेतु पौधारोपण* कार्यक्रम आयोजित किया गया।*अध्यक्ष मीनाक्षी जाखेटिया ने कहा -*”आज हमने सिर्फ एक पौधा नहीं लगाया, बल्कि आने वाले कल के लिए सांसें बोई हैं। पर्यावरण है तो हम हैं, पेड़ हैं तो जीवन है। मारवाड़ी महिला मंडल द्वारा 51 से अधिक पेड़ लगाने का संकल्प लिया गया। यह छोटा सा प्रयास धरती माँ को हरा-भरा रखने की दिशा में एक कदम है। मैं सभी बहनों से आग्रह करती हूँ कि आप सब अपने घर-आंगन में एक-एक पौधा जरूर लगाएं और उसकी संतान की तरह देखभाल करें। यही सच्ची पर्यावरण सेवा है।”

महिलाओं ने मंदिर परिसर में सागवान,शीशम,आंवला, जामुन, आशापाला, अनार आम,नीम, पारस पीपल, तुलसी सहित 30 छायादार व फलदार व औषधिय पौधे रोपे। इस दौरान महिलाओं ने पौधों की नियमित देखभाल और संरक्षण का संकल्प भी लिया।

सचिव *रीना ओदीच्य* ने कहा कि पर्यावरण की रक्षा करना हम सभी का दायित्व है। एक पौधा लगाने से न केवल हमें शुद्ध हवा मिलती है बल्कि आने वाली पीढ़ी के लिए भी हम स्वच्छ वातावरण छोड़ जाते हैं। कोषाध्यक्ष *रीना खंडेलवाल* ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया।
अलका भूतड़ा, प्रीति योगेश सोनी, सपना खंडेलवाल, दीपा खंडेलवाल, प्रीति राहुल सोनी, सुशीला भूतड़ा, मधु खंडेलवाल, पालीवाल , निर्मला खंडेलवाल, नीना खंडेलवाल, रेखा खंडेलवाल, मनोरमा अग्रवाल, मीनाक्षी शर्मा आदि सदस्य कार्यक्रम में उपस्थित रहीं।