बजरंग आचार्य
सादुलपुर :-स्मार्ट हलचल|जिला पुलिस अधीक्षक निश्चय प्रसाद के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन नकेल’ के तहत चूरू DST टीम और सादुलपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने कस्बा सादुलपुर से 6.95 ग्राम अवैध हेरोइन (चिट्टा) सहित एक आरोपी को धर दबोचा। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में बरामद नशीले पदार्थ की अनुमानित कीमत लगभग 1.39 लाख रुपये बताई जा रही है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रिछपाल सिंह चारण एवं सहायक पुलिस अधीक्षक अभिजित पाटिल के सुपरविजन में उप निरीक्षक सत्यप्रकाश की टीम ने गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर यह कार्रवाई की। गिरफ्तार आरोपी की पहचान रोहित (23) पुत्र सुभाष, निवासी ददरेवा के रूप में हुई है।
आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 8/21 के तहत मामला दर्ज कर सिधमुख थानाधिकारी द्वारा अग्रिम अनुसंधान किया जा रहा है। पुलिस आरोपी से मुख्य सप्लायर और नेटवर्क के संबंध में कड़ाई से पूछताछ कर रही है।
