चैन स्नेचर्स पर राजगढ़ पुलिस का त्वरित एक्शन , सोने की चेन लूटने की घटना के 24 घंटे के भीतर वारदात में शामिल महिला सहित दो आरोपी सलाखों के पीछे

बजरंग आचार्य

​सादुलपुर :-स्मार्ट हलचल|जिला पुलिस अधीक्षक चूरू निश्चय प्रसाद (IPS) के निर्देशन में राजगढ़ पुलिस ने चैन स्नेचिंग के सनसनीखेज मामले का महज 24 घंटों के भीतर खुलासा करते हुए महिला सहित दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के पास से वारदात में प्रयुक्त सामग्री और लूटे गए आभूषण भी बरामद कर लिए गए हैं।​घटना 17 अगस्त को अग्रसेन भवन में श्रीमद्भागवत कथा के दौरान हुई, जहाँ भीड़ का फायदा उठाकर अज्ञात महिला ने ममता देवी और भरपाई देवी के गले से सोने की चेन (38 ग्राम व 21 ग्राम) तोड़ ली थी।
​मामले की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रिछपाल सिंह चारण (RPS), सहायक पुलिस अधीक्षक अभिजित पाटील (IPS) और थानाधिकारी राजेश सिहाग के नेतृत्व में गठित टीम ने सीसीटीवी फुटेज व तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर 25 अगस्त को आरोपियों की पहचान कर ली। गिरफ्तार आरोपी बबीता उर्फ कविता (31) और उसका पति मोनू (33) निवासी चुरिना (झुंझनू) हैं। पूछताछ में आरोपियों ने सोशल मीडिया के ज़रिए धार्मिक आयोजनों की सूचना जुटाकर भीड़भाड़ वाले स्थानों पर चोरी करने की बात कबूली है।