इटावा । स्मार्ट हलचल|भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग (OBC) मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद अमर पाल मौर्य का शताब्दी एक्सप्रेस से दिल्ली से लखनऊ जाते समय इटावा रेलवे स्टेशन पर भाजपा जिलाध्यक्ष अरुण कुमार अन्नू गुप्ता के नेतृत्व में जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने फूल मालाओं, पटको व स्मृति चिन्ह भेंटकर जोरदार व ऐतिहासिक स्वागत किया।
ओबीसी मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्टेशन पहुंचते ही कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह दिखाई दिया। भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू गुप्ता के नेतृत्व में बड़ी संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ व फूल माला भेंट कर उनका स्वागत किया और जोरदार नारेबाजी के बीच उनका अभिनंदन किया। इटावा रेलवे स्टेशन पर कुछ समय के लिए ऐसा माहौल बन गया, मानो पूरा स्टेशन भाजपा कार्यकर्ताओं की उत्साहपूर्ण मौजूदगी से पार्टीमय हो गया हो। कार्यकर्ताओं ने अमर पाल मौर्य का गर्मजोशी के साथ स्वागत करते हुए पिछड़ा वर्ग मोर्चा और संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का संदेश दिया।
स्वागत से अभिभूत नजर आए अमर पाल मौर्य ने कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार किया और उनका उत्साह बढ़ाया। उन्होंने कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए आत्मीय स्वागत के लिए आभार व्यक्त किया। इस दौरान उनके चेहरे पर कार्यकर्ताओं के स्नेह और उत्साह की खुशी साफ दिखाई दी।भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत को लेकर कार्यकर्ताओं में पहले से ही खासा उत्साह देखने को मिल रहा था। जैसे ही उनके इटावा रेलवे स्टेशन पहुंचने की जानकारी कार्यकर्ताओं को मिली, बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक स्टेशन पर पहुंच गए। स्वागत के दौरान कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती और पिछड़ा वर्ग को पार्टी से जोड़ने के प्रयासों को लेकर उत्साह व्यक्त किया।
भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू गुप्ता ने इस मौके पर कहा कि पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के इटावा आगमन भले ही क्षणिक रहा हों लेकिन उनके आगमन से जिले के कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। बरसात के खराब मौसम में भी अपने ओबीसी मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत को कार्यकर्ताओं ने संगठन के प्रति अपनी निष्ठा और एकजुटता प्रदर्शित करने का अवसर माना।अमर पाल मौर्य के लखनऊ रवाना होने तक कार्यकर्ताओं में उत्साह बना रहा। राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत का यह दृश्य इटावा रेलवे स्टेशन पर चर्चा का विषय बना रहा।
रेलवे स्टेशन पर हुए इस स्वागत कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू गुप्ता, पूर्व सांसद प्रेमदास कठेरिया, पूर्व जिलाध्यक्ष अजय धाकरे, पूर्व प्रत्याशी विवेक शाक्य, कमलेश कठेरिया, जिला उपाध्यक्ष संजीव भदौरिया, ओबीसी मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रदीप साविता, जिला महामंत्री सतेंद्र राजपूत, जिला उपाध्यक्ष अशोक चौबे, कृपा नारायण तिवारी, बासु चौधरी, जिला मंत्री संजू बाबू शाक्य, आयुष राज, राजकमल यादव, सुरेश राजपूत, पूर्व जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र बघेल, निवर्तमान जिला मंत्री रजत चौधरी, सह-कोषाध्यक्ष समीर सक्सेना, *जिला मीडिया प्रभारी रोहित शाक्य, सह-मीडिया प्रभारी अंकित सैनी, गिरधर दीक्षित, देवांश सक्सेना, मंडल अध्यक्ष चंदन मिश्रा सहित पार्टी पदाधिकारी, ओबीसी मोर्चा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद रहे।
