रक्षाबंधन पर महिला कार्यकर्ताओं ने पुलिसकर्मियों को बांधा रक्षा सूत्र

जयपुर। स्मार्ट हलचल|उत्सव दीप हर्ष सेवा संस्थान की महिला कार्यकर्ताओं ने रक्षाबंधन का पर्व भांकरोटा थाना क्षेत्र में उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस दौरान संस्था की महिलाओं ने थाना अधिकारियों एवं बाल विकास एवं महिला मंत्रालय से जुड़े सदस्यों के साथ मिलकर रक्षाबंधनr कार्यक्रम आयोजित किया।कार्यक्रम में संस्था की महिला सदस्यों ने थाना अधिकारियों को रक्षा सूत्र बांधकर रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर थाना अधिकारियों ने भी महिलाओं की सुरक्षा एवं क्षेत्र में शांति-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सदैव तत्पर रहने का आश्वासन दिया।

संस्था की अध्यक्षा दीपिका शर्मा एवं सचिव हर्षा व्यास ने बताया कि रक्षाबंधन भाई-बहन के स्नेह, विश्वास और सुरक्षा के संकल्प का पर्व है। संस्था की ओर से इस अवसर पर समाज में आपसी भाईचारे एवं महिला सुरक्षा का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में संस्था की सोनल शर्मा, पिंकी सोलंकी, शालू पाराशर, रिद्धि लालवानी सहित अन्य महिला कार्यकर्ता एवं सदस्य उपस्थित रहे।