कोठियां में विशाल रक्तदान शिविर, 266 यूनिट रक्त संग्रह

ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर आयोजित शिविर में युवाओं सहित लोगों ने उत्साह से किया रक्तदान
रिपोर्टर सुरज वर्मा
स्मार्ट हलचल|फुलिया कलां उपखंड क्षेत्र के अरवड़ में निकटवर्ती कोठियां कस्बे में ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर रजाए मुस्तफा समाज सेवा समिति, कोठियां के तत्वावधान में सामुदायिक भवन में विशाल रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में क्षेत्र के युवाओं सहित बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया।
रक्तदान शिविर में महात्मा गांधी अस्पताल, भीलवाड़ा एवं जेएलएन अस्पताल, अजमेर से पहुंची चिकित्सकीय टीमों ने रक्तदाताओं की आवश्यक जांच के बाद रक्त संग्रह किया। शिविर में कुल 266 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया।
आयोजकों ने बताया कि रक्तदान महादान है और जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त उपलब्ध करवाना समाज सेवा का महत्वपूर्ण कार्य है। शिविर में युवाओं की विशेष भागीदारी रही। रक्तदाताओं ने आगे भी इस प्रकार के सेवा कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का संकल्प लिया।
ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर आयोजित इस रक्तदान शिविर ने धार्मिक आयोजन के साथ सामाजिक सरोकार और मानव सेवा का संदेश भी दिया।