नॉर्थ जोन प्रतियोगिता की तैयारियां जोरो शोरो पर महेन्द्र कुमारी खींची आयोजन समिति के सदस्य बने

पुनित चपलोत

भीलवाड़ा।स्मार्ट हलचल|राजस्थान बैडमिंटन संघ के तत्वाधान में जिला भीलवाड़ा संघ द्वारा आयोजित योनेक्स सनराइज इन्टर स्टेट नॉर्थ जोन बैडमिंटन चैम्पियनशिप 02 से 06 सितम्बर तक फोरआर्म्स बैडमिंटन एकेडमी, सांगानेर रोड़, भीलवाड़ा में आयोजित होगी। जिसके लिए आयोजन समिति के अध्यक्ष मुकेश खंडेलवाल के मार्ग दर्शन में जोरो-शोरो से तैयारियां की जा रही है।
आयोजन समिति के सचिव अभिषेक शर्मा ने बताया कि आयोजन समिति के अध्यक्ष मुकेश खंडेलवाल के नेतृत्व में प्रतियोगिता की तैयारियां जोरो-शोरों से चल रही है, 7 राज्यों की प्रविष्ठियां प्राप्त हो चुकी है, और प्रतियोगिता स्थल पर टेन्ट का कार्य प्रारम्भ कर दिया गया है। आयोजन समिति के अध्यक्ष के अनुसार महेन्द्र कुमार खींची को आयोजन समिति का पदाधिकारी बनाया गया है।
आयोजन समिति के अध्यक्ष मुकेश खंडेलवाल ने बताया कि राजस्थान टीम 29 अगस्त को सांय पहुंचने की सम्भावना है एवं बाकी 6 राज्यों की टीमें 1 सितम्बर को भीलवाड़ा पहुंचेगी जहां सभी टीमें फोर आर्म्स एकेडमी पर प्रैक्टिस करेगी। फोर आर्म्स एकेड़मी का तकनीकी आधार पर सही किया जा रहा है। राजस्थान बैडमिंटन संघ ने प्रतियोगिता के लिए तकनीकी अधिकारियों की नियुक्ति की है वहीं भारतीय बैडमिंटन संघ द्वारा प्रतियोगिता के लिए विनय जोशी महाराष्ट्र को मुख्य निर्णायक, उप निर्णायक अजेंद्र राय उत्तरप्रदेश एवं मैच कंट्रोलर निकुंज परमार गुजरात होंगे।