जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता आदर्श विद्या मंदिर बायतु में सम्पन्न

चिमु धतरवाल

बायतु।स्मार्ट हलचलआदर्श विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय बायतु में जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन सम्पन्न हुआ। प्रतियोगिता में भाला फेंक, गोला फेंक,लम्बी कूद, ऊँची कूद तथा विभिन्न प्रकार की दौड़ प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।इस अवसर पर जिला खेल प्रमुख लाखाराम, प्रधानाचार्य कमलेश शर्मा, कोच रूपाराम भाखर, दुर्गाराम बलवान, पूर्व सैनिक जैताराम देवासी, अंतर्राष्ट्रीय धावक गोरखाराम, धावक दीपाराम गोदारा, ललित मेवाड़ा सहित खिलाड़ी एवं दल प्रभारी उपस्थित रहे।
उपसमिति के सदस्य पुखराज माली, रामलाल जानी, महादेव छात्रावास अधीक्षक प्रवीणकुमार थाकन,अशोक कुमार सोनी उपस्थित थे । प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार शर्मा ने खिलाड़ियों को खेलों में निरंतर मेहनत कर आगे बढ़ने और बेहतर प्रदर्शन करने का संदेश दिया।