नारायणपुर ।स्मार्ट हलचल|उपखण्ड के पीरजी का मोहल्ला स्थित श्री कृष्णा शिक्षा एवं ग्रामीण विकास समिति कार्यालय में रविवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में वूमेन मोटिवेशनल सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में समिति निदेशक मोनू शर्मा, सचिव सुनील कुमार शर्मा, संगठन मंत्री महेश चंद सैनी, प्रशिक्षण प्रभारी पिंकी मीणा, फूलचंद सैनी ने भारत माता की तस्वीर पर दीप प्रज्ज्वलित कर शुरुआत की। मोटिवेशनल सेमिनार के दौरान महिलाओं को अपने लक्ष्य के प्रति जागरूक रहकर सतत विकास की ओर बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया। इसी दौरान विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। आयोजन में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने वाली एवं क्षेत्र में विशेष कार्य करने वाली बालिकाओं को संस्था द्वारा प्रमाण पत्र व प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर निदेशक मोनू शर्मा ने कहा कि खेल केवल ईनाम प्राप्त करने के लिए ही नहीं बल्कि शारीरिक व मानसिक स्फूर्ति के लिए भी अति आवश्यक है। यदि शरीर स्वस्थ रहेगा तो मन स्वस्थ रहेगा और मन स्वस्थ रहेगा तो हर कार्य को निपुणता से किया जा सकेगा इसलिए शिक्षा के साथ-साथ खेलकूदों में भी भाग लेना चाहिए। समिति सचिव सुनील कुमार शर्मा ने नारायणपुर तहसील में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त कर क्षेत्र में नाम रोशन करने वाली खिलाड़ियों का बधाई देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। संगठन मंत्री महेश चंद सैनी ने बताया कि बालिकाओं ने पूर्व में भी जिला स्तर पर नाम रोशन किया है और वर्तमान में भी लगातार प्रयासरत है, जितना संस्था द्वारा इन बालिकाओं का सहयोग होगा वह किया जाएगा। पिंकी मीणा ने बताया कि महिलाओं के उत्थान एवं विकास ही सही मायने में देश और राष्ट्र का विकास है इसलिए महिलाओं को आगे आकर हर कार्य में हाथ बढ़ाना चाहिए। इस मौके पर पलक शर्मा, सुनीता गुर्जर, रीना सैनी, निशा चौधरी, पलक योगी, दिव्या मौर्य, मनीषा सैनी, सुनील कुमार योगी, नरेश अग्रवाल, कृष्णसिंह शेखावत, अंकित मीणा, महिमा जाट सहित आदि लोग मौजूद थे।
