ईदमिलादुन्नबी पर्व अमन,भाईचारा,शांति कायम रखने का देता है पैगाम

काछोला 28 अगस्त -स्मार्ट हलचल|ईद मिलादुन्नबी पर्व को लेकर काछोला जामा मस्जिद के पेश इमाम मौलाना मोहम्मद शाह आलम ने कहा कि हमारे नबी मोहम्मद सअव ने पूरी दुनिया में नफरत दूर कर अमन,भाईचारा,शांति का पैगाम देता है उन्होंने लोगो को संदेश दिया कि हमें सच्चाई और ईमानदारी से जीवन यापन करना चाहिए और प्रेम,मुहब्बत,भाईचारे के साथ जरूरतमंदों की खिदमत करे।वही मोलाना शाह आलम ने पैग़म्बरे इस्लाम के पैगाम को आगे बढ़ाते हुए कहा कि पूरे समाज में। प्रेम,भाईचारा,इंसानियत और आपसी सौहार्द बनाए रखने का संदेश दिया और कहा कि पैगम्बर साहब की शिक्षा इंसानियत के लिए मार्गदर्शन है।इस मौके पर हाजी शरीफ मोहम्मद मंसूरी,हाजी मोहम्मद हासम लजवान,कमालुद्दीन रंगरेज,हाजी मोहम्मद साबिर रंगरेज,हाजी बाबू मेवाती,हाजी रमजान अलीबिसायती,मोहम्मद युनुस रंगरेज,रफीक मंसूरी,फारूक बागवान,मुबारिक मंसूरी,बाबू शाह,सद्दीक लजवान,मुबारिक रंगरेज सहित आदि उपस्थित थे।वही धोलाई वाले बाबा की दरगाह पर थाना प्रभारी बालकिशन शर्मा सहित सभी अतिथियों का स्वागत किया।