रेशमा सोलंकी साहिबा — संघर्षों से उभरी वह शख्सियत, जिसने समाजसेवा को बनाया जीवन का उद्देश्य

महिला दिवस पर विशेष लेख

करौली (राजस्थान)

परिचय
स्मार्ट हलचल|हर दौर में कुछ लोग ऐसे होते हैं, जो अपने कार्यों से समाज को नई दिशा देते हैं — और मोहतरमा रेशमा सोलंकी साहिबा ऐसी ही प्रेरणादायक शख्सियत हैं।
मुस्लिम महासभा की राष्ट्रीय अध्यक्षा के रूप में उन्होंने न केवल संगठन को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया है, बल्कि समाजसेवा, शिक्षा और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में एक अमिट पहचान बनाई है।

*संघर्षों से सशक्त नेतृत्व तक*

मुस्लिम महासभा की नींव वर्ष 2007 मे जनाब युनुस शेख साहब और मोहतरमा रेशमा सोलंकी साहिबा के साथ अनेक समर्पित साथियों ने मिलकर बड़े जज़्बे और नेक नीयत के साथ रखी थी।
इन सभी का उद्देश्य था कि समाज में तालीम, तंजीम और तिजारत को नई दिशा दी जाए ताकि आने वाली पीढ़ियाँ शिक्षित, संगठित और आत्मनिर्भर बन सकें।

आज यह संस्था अपने सामाजिक, शैक्षिक और मानवसेवा के कार्यों के लिए देशभर की कई प्रतिष्ठित तंजीमों, संस्थाओं और सामाजिक संगठनों द्वारा सम्मानित की जा चुकी है। इन सम्मानों के पीछे वर्षों की लगन, टीमवर्क और समाज के प्रति निस्वार्थ समर्पण की भावना झलकती है। यही सम्मान इस बात का प्रमाण हैं कि मुस्लिम महासभा अब केवल एक संगठन नहीं, बल्कि एक आंदोलन बन चुकी है — जो एकता, तालीम और तरक्की के मिशन को निरंतर आगे बढ़ा रही है।

लेकिन युनुस शेख साहब के असमय निधन के बाद संगठन कठिन दौर में पहुँचा। इसी चुनौतीपूर्ण समय में रेशमा सोलंकी साहिबा ने हिम्मत दिखाई और संगठन की बागडोर अपने हाथों में ली। उन्होंने सीमित साधनों में भी नई सोच, नई दिशा और नया आत्मविश्वास भर दिया।
कठिनाइयों के बीच उन्होंने यह साबित किया कि सच्चे नेतृत्व की पहचान संकट में ही होती है।

*महिलाओं के लिए प्रेरणा, युवाओं के लिए मिशन*

रेशमा सोलंकी साहिबा का दृढ़ विश्वास है कि शिक्षित और आत्मनिर्भर महिलाएँ ही समाज की रीढ़ होती हैं।
इसी सोच के तहत उन्होंने महिला स्वावलंबन अभियान, प्रशिक्षण केंद्र, और शिक्षा सहायता शिविरों की शुरुआत की।
उनकी प्रेरणा से आज सैकड़ों महिलाएँ अपने पैरों पर खड़ी होकर समाज में योगदान दे रही हैं।

उन्होंने युवाओं में तालीम और हुनर का बीज बोने का काम किया।
विभिन्न राज्यों में आयोजित कार्यक्रमों में उन्होंने कहा युवाओं के हाथों में किताब और हुनर हो, तो मुल्क का भविष्य रोशन होता है।

*शिक्षा और एकता — मिशन, नारा नहीं*

रेशमा सोलंकी साहिबा का सबसे बड़ा योगदान शिक्षा के क्षेत्र में है।
उन्होंने मुस्लिम महासभा के माध्यम से तालीमी जागरूकता अभियान चलाए, जिनका उद्देश्य था पिछड़े इलाकों के बच्चों को पढ़ाई से जोड़ना और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को शिक्षा सहायता उपलब्ध कराना।

उन्होंने समाज में धार्मिक और सामाजिक एकता का संदेश दिया और “एकता और इल्म” के सिद्धांत को महासभा का आधार बनाया।
उनका यह नारा आज संगठन की पहचान बन चुका है

एकता का राज चलेगा, हिंदू-मुस्लिम साथ चलेगा।
आओ मिलकर इल्म को आम करें, अपने मुल्क का दुनिया में नाम करें।

*नेतृत्व की नई परिभाषा*
रेशमा सोलंकी साहिबा का नेतृत्व केवल प्रबंधन तक सीमित नहीं है वह भावनात्मक जुड़ाव और सामाजिक समर्पण से भी भरा हुआ है।
वे हमेशा कहती हैं कि अगर नीयत साफ़ हो और इरादा नेक, तो मुश्किलें भी रास्ता नहीं रोक पातीं।
मुस्लिम महासभा मेरे लिए कोई संस्था नहीं, बल्कि समाज उत्थान का मिशन है।

उनके मार्गदर्शन में आज मुस्लिम महासभा की शाखाएँ देश के अनेक राज्यों में सक्रिय हैं जहाँ शिक्षा, भाईचारे और तरक्की का संदेश फैलाया जा रहा है।

*भविष्य की दिशा — तालीम से तरक्की तक*

रेशमा सोलंकी साहिबा का अगला सपना है कि हर जिले में “तालीम केंद्र” खोले जाएँ,
जहाँ बच्चों और युवाओं को आधुनिक शिक्षा, तकनीकी प्रशिक्षण और रोजगार के अवसर दिए जा सकें।
उनका मानना है कि शिक्षा और आत्मनिर्भरता ही सच्ची तरक्की की कुंजी है।

*समापन*
आज मोहतरमा रेशमा सोलंकी साहिबा केवल एक नाम नहीं, बल्कि एक आंदोलन हैं —
एक ऐसा आंदोलन जो इल्म, एकता और इंसानियत के रास्ते पर समाज को आगे बढ़ा रहा है।
उनका जीवन यह सिखाता है कि जब इरादा नेक हो और नीयत सच्ची, तो संघर्ष भी सफलता की सीढ़ी बन जाता है।

*संदेश:*
“एकता का राज चलेगा, हिंदू-मुस्लिम साथ चलेगा।
आओ मिलकर इल्म को आम करें, अपने मुल्क का दुनिया में नाम करें।”

अजीम खान चिनायटा
प्रदेश मीडिया प्रभारी
मुस्लिम महासभा राजस्थान