वार्ड नम्बर 11 व 12 में मूलभूत सुविधाओं का अभाव वार्ड में सुविधाएं नही तो वोट नही

राजेन्द्र खटीक

शाहपुरा-स्मार्ट हलचल|शाहपुरा के वार्ड नम्बर 12 के सामाजिक कार्यकर्ता महेश (बन्टी) शर्मा ने व वार्ड वासियों ने बताया कि वार्ड नम्बर 11 गाडरी खेड़ा व वार्ड नम्बर 12 शान्ति विहार कॉलोनी एवं गाडरी खेड़ा रोड धोबियो के मकान वाला रास्ता जिसमे मूलभूत सुविधाओं का अभाव है।वार्ड नम्बर 11 गाडरी खेड़ा आसींद रोड जहा पर एक विकट मोड़ पर है वहा पर एक लाइट का पोल है वहा पर बबूल होने व नाला खुला होने के कारण कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।इस आसींद रोड पर समेलिया गाँव के पास फतेहपुर में रीको एरिया क्षेत्र भी जिसके कारण भारी वाहनों का आना-जाना लगा रहता है।इसलिए प्रशासन को इस पर सुध लेनी चाइए।
इस विकट मोड़ के पास ही गायों के लिए प्याऊ बनाई हुई है जिसको भी एक-एक ईंटे लगाकर थोड़ा ऊपर किया जाए व इस प्याऊ (पो) में पानी भरने के लिए पास ही कुआ बना हुआ है जो भी जमीन लेवल पर बना हुआ है उसके भी चारो तरफ दीवार कर के जाली लगा दी जाए जिससे कुए गिरने से बचा जा सके।वार्ड में बहुत से लोगो के भेड़-बकरियां होने के कारण कुएं में गिर जाने का डर लगा रहता है।
दूसरी और वार्ड नम्बर 12 में शान्ति विहार कॉलोनी व गाडरी खेड़ा रोड पर धोबियो के मकान के बाहर सीसी रोड नही होने के कारण मोहल्ले वासियो को घर से बाहर निकलना भी मुश्किल हो रखा है।मोटर साईकिल से चलना तो दूर की बात है पैदल चलना भी मुश्किल है।
बन्टी शर्मा ने बताया कि वार्ड 11 व 12 में मूलभूत सुविधा ही नही मिल सकती तो दूसरी सुविधा कहा से उपलब्ध हो सकती है।वार्ड वासियो ने कहा कि ऐसे छोटे कार्य भी नही हो सकते है तो वोट भी नही मिलेगा। जहा पर जरूरत नही वहा पर सड़को को खोदा जा रहा है और जहा पर मिलकुल भी सड़के नही वहा पर बिल्कुल भी ध्यान नही दिया जा रहा है।प्रशासन से अनुरोध है कि ऐसे छोटे-छोटे कार्यो पर ध्यान दिया जाए।