उदयपुर 30 सितम्बर
स्मार्ट हलचल|जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) उदयपुर के तत्त्वावधान में डीएलएड द्वितीय वर्ष की सत्र 2026 की सैद्धांतिक परीक्षा बुधवार दिनांक 31अगस्त से शुरू हो रही है।डाइट प्रधानाचार्य डीईओ शीला काहाल्या के अनुसार शिक्षा विभागीय परीक्षाएं पंजीयक बीकानेर द्वारा आयोजित इस परीक्षा में डाइट सहित जिले के 8 अन्य निजी शिक्षक प्रशिक्षण संस्थानों के कुल 452 छात्राध्यापक इस परीक्षा में भाग लेंगे। इस परीक्षा के लिए शहर में दो केंद्र स्थापित किए गए जहां ये परीक्षाएं आयोजित होगी जिनमें एक डाइट स्वयं में होगा जहां 284 परीक्षार्थी भाग लेंगे जबकि दूसरा केंद्र महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय गोवर्धन विलास को निर्धारित कर श्रीमती अनीता देव को केंद्राधीक्षक नियुक्त किया गया है जहां 168 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इसके अतिरिक्त पूर्ववर्ती डीएलएड प्रथम वर्ष के प्रोन्नत छात्रों की बकाया परीक्षा भी इसी के साथ आयोजित की जा रही है
परीक्षा के सफल आयोजन हेतु संस्थान के पीएसटीई प्रभाग की प्रभागाध्यक्ष डॉ .अंजली कोठारी के नेतृत्व में सुनील बिश्नोई एवं दर्जन सिंह सिसोदिया को प्रभारी नियुक्त किया गया है।
