अब तक कुल 474 अभ्यर्थियों ने दाखिल किए 539 नामांकन पत्र, 30 अगस्त को रहेगा सार्वजनिक अवकाश, 31 अगस्त को दाखिल किए जा सकेंगे नामांकन पत्र
बजरंग आचार्य
चूरू|स्मार्ट हलचल|राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान के निर्देशानुसार नगर निकाय आम चुनाव-2026 के तहत चूरू जिले की 11 नगरीय निकायों के वार्ड सदस्यों के निर्वाचन के लिए नामांकन प्रक्रिया जारी है। शनिवार को जिले में कुल 447 अभ्यर्थियों ने 509 नामांकन पत्र दाखिल किए।उप जिला निर्वाचन अधिकारी (एडीएम) अर्पिता सोनी ने बताया कि शनिवार को जिले की नगरपरिषद चूरू में 46 अभ्यर्थियों के 48 नामांकन पत्र, सुजानगढ़ में 85 अभ्यर्थियों के 96 नामांकन पत्र, सरदाशहर में 50 अभ्यर्थियों के 50 नामांकन पत्र, नगरपालिका बीदासर में 29 अभ्यर्थियों के 33 नामांकन पत्र, तारानगर में 09 अभ्यर्थियों के 10 नामांकन पत्र, साहवा में 01 अभ्यर्थी का 01 नामांकन पत्र, रतननगर में 01 अभ्यर्थी का 01 नामांकन पत्र, रतनगढ़ में 84 अभ्यर्थियों के 106 नामांकन पत्र, राजलदेसर में 38 अभ्यर्थियों के 49 नामांकन पत्र, राजगढ़ में 75 अभ्यर्थियों के 86 नामांकन पत्र, छापर में 29 अभ्यर्थियों के 29 नामांकन पत्र प्राप्त हुए ।
उन्होंने बताया कि इस प्रकार जिले की सभी 11 नगरीय निकायों में शनिवार को 447 अभ्यर्थियों के कुल 509 नामांकन पत्र दाखिल किए गए।
अर्पिता सोनी ने बताया कि नगर निकाय आम चुनाव-2026 के तहत चूरू जिले की 11 नगरीय निकायों के कुल 430 वार्डों के लिए अब तक कुल 539 नामांकन पत्र दाखिल हुए हैं, जिनमें 474 अभ्यर्थियों ने नामांकन पत्र प्रस्तुत किए हैं। उन्होंने बताया कि जिले में अब तक नगरपालिका बीदासर में 34 अभ्यर्थियों के 39 नामांकन पत्र, तारानगर में 09 अभ्यर्थियों के 10 नामांकन पत्र, साहवा में 01 अभ्यर्थी का 01 नामांकन पत्र, रतननगर में 01 अभ्यर्थी का 01 नामांकन पत्र, रतनगढ़ में 91 अभ्यर्थियों के 115 नामांकन पत्र, राजलदेसर में 39 अभ्यर्थियों के 50 नामांकन पत्र, राजगढ़ में 82 अभ्यर्थियों के 93 नामांकन पत्र, छापर में 30 अभ्यर्थियों के 30 नामांकन पत्र, नगरपरिषद चूरू में 50 अभ्यर्थियों के 52 नामांकन पत्र, सुजानगढ़ में 87 अभ्यर्थियों के 98 नामांकन पत्र तथा सरदारशहर में 50 अभ्यर्थियों के 50 नामांकन पत्र दाखिल किए जा चुके हैं।
उन्होंने बताया कि आयोग द्वारा आम चुनाव के लिए घोषित कार्यक्रम के अनुसार सदस्य पद हेतु 31 अगस्त, 2026 नाम निर्देशन-पत्र प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि है। इन दिनों में रविवार, 30 अगस्त को सार्वजनिक अवकाश होने के कारण नाम निर्देशन प्राप्त नहीं किए जाएंगे। इसी कड़ी में 01 सितंबर, 2026 को नाम निर्देशन-पत्रों की संवीक्षा की जाएगी व 03 सितंबर, 2026 को दोपहर 03 बजे तक अभ्यर्थिता वापस ली जा सकेगी। 04 सितम्बर, 2026 को निर्वाचन प्रतीकों का आवंटन किया जाएगा। प्रथम चरण के लिए मतदान 9 सितंबर, 2026 तथा द्वितीय चरण के लिए मतदान 11 सितंबर, 2026 को होगा। मतदान का समय सवेरे 07 बजे से सायं 06 बजे तक निर्धारित किया गया है। मतगणना 14 सितंबर, 2026 को की जाएगी।
