Homeस्पोर्ट्सटी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी जीतने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम ...

टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी जीतने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम स्वदेश लौट आई,टीम इंडिया की विक्ट्री परेड

टी20 वर्ल्ड कप 2024 की ट्रॉफी को अपने नाम करने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम आखिरकार स्वदेश वापस लौट आई है। बारबाडोस के मैदान पर फाइनल मुकाबला जीतने के बाद टीम इंडिया वहां पर आए चक्रवाती तूफान की वजह से तुरंत रवाना नहीं हो सकी थी। टीम इंडिया के सभी खिलाड़ी बारबाडोस से एयर इंडिया की स्पेशल फ्लाइट से सीधे दिल्ली पहुंचने के बाद होटल के लिए रवाना हो गए थे, जिसके बाद टीम 11 बजे सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करने पीएम आवास पहुंची थी। अब टीम इंडिया विक्ट्री परेड के बाद वानखेड़े स्टेडियम पहुंच गई है।

टीम इंडिया ने मुंबई एयरपोर्ट पर लैंड किया वैसे ही टीम इंडिया के विमान को वाटर कैनन सैल्यूट दिया गया। इसके बाद जब भारतीय टीम विमान से उतरी तो दिल्ली की तरह मुंबई में भी भारतीय टीम का भव्य स्वागत हुआ। प्लेयर्स इस लम्हें का लुत्फ उठाते नजर आए। मुंबई एयरपोर्ट पर टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी हार्दिक पांड्या को नजर आई। एयरपोर्ट से विक्ट्री परेड के लिए भारतीय टीम कुछ देर में मरीन ड्राइव पर पहुंच चुकी है।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
AD dharti Putra
logo
AD dharti Putra
RELATED ARTICLES