वंडर सीमेंट लि. द्वारा वृक्षों को राखी बांधकर मनाया गया रक्षाबंधन पर्व
निंबाहेड़ा,स्मार्ट हलचल । वंडर सीमेंट लिमिटेड, निम्बाहेड़ा के नीव इनिशिएटिव के तहत दिनांक 28.08.2026 को कंपनी के यूनिट हेड श्री नितिन जैन के निर्देशन में संचालित इकोग्रीन कार्यक्रम के अंतर्गत ग्राम फाचर अहिरान से बांसा रोड तक वृक्षारोपण कार्य रक्षाबंधन के दिन आरम्भ किया गया इसके अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्र की बहनो ने वृक्षों को राखी बांधकर उनकी रक्षा का संकल्प लेते हुए समाज को वृक्षारोपण के प्रति जागरूकता का सन्देश दिया |
उल्लेखनीय है की वंडर सीमेंट द्वारा परियोजना के आरम्भ से ही प्लांट माइंस, एवं आस पास के गांवो में वृक्षारोपण एवं संरक्षण का कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम इस वर्ष भी वंडर वृक्ष रथ के माध्यम से ग्राम पंचायत करूण्डा, फलवा, फाचर अहिरान, लसड़ावन एवं बड़ोली माधोसिंह के राजकीय विद्यालयों, सार्वजनिक स्थलों, स्वास्थ्य संस्थानों तथा कंपनी द्वारा विकसित वंडर सीमेंट पंचफल उद्यान, धनोरा, बड़ोली माधोसिंह एवं लसड़ावन सहित गांवों के प्रमुख मार्गों पर पौधारोपण किया गया है।
इसके अंतर्गत वंडर सीमेंट लिमिटेड द्वारा फाचर अहिरान से बांसा रोड तक ट्रीगार्ड और वृक्ष लगाए जायेंगे और वर्ष पर्यन्त इनकी रक्षा भी की जाएगी | इससे मार्ग हरा भरा रहेगा और ग्राम वासियो को वृक्षों के प्रति जागरूकता का सन्देश मिलेगा l
