भीलवाड़ा 30 अगस्त /स्मार्ट हलचल|अखिल भारतीय माहेश्वरी महासभा के मुख्य चुनाव अधिकारी रतनलाल मंडोवरा ने जिला स्तर पर हुरड़ा, आसींद, रायपुर करेड़ा कस्बे के कार्यकारी मंडल सदस्यों द्वारा चुने गए आसींद कालियास के समर्थ लाल बाहेती को अखिल भारतीय माहेश्वरी महासभा का सदस्य चुने जाने पर महासभा के जिलाध्यक्ष अशोक बाहेती, मंत्री रमेश चंद्र राठी, नवरत्न मल सोमानी ओम प्रकाश बिड़ला , कैलाश जी कचोलिया सहित ग्राम वासियों ने माहेश्वरी महासभा का आभार व्यक्त कर बाहेती को शुभकामनाएं प्रेषित की है
चुनाव प्रभारी लक्ष्मी नारायण सोमानी ने बताया कि तहसील स्तर पर हुरड़ा,आसींद, रायपुर, करेड़ा कस्बे के सदस्यों द्वारा बाहेती को चुना गया इस अवसर पर उन्होंने कहा कि माहेश्वरी समाज के विकास एवं उत्थान के लिए वह हर संभव तत्पर रहेंगे और सामाजिक कार्यों को आगे बढ़ाना उनकी प्राथमिकता रहेगी ।
