ओम जैन
शंभूपुरा।स्मार्ट हलचल|चित्तौड़गढ़ विधायक चंद्रभान सिंह आक्या द्वारा रविवार को विधानसभा क्षैत्रवासियो के लिए आयोजित होली मिलन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जन सैलाब उमड़ा।
गोपाल पुरूषोतम आश्रम बडीसादडी के पीठाधीश सुशदर्शनाचार्य महाराज, हजारेश्वर महादेव महंत चन्द्रभारती महाराज व विनोद यति महाराज के सानिध्य में महाराणा प्रताप सेतु मार्ग स्थित श्रीनाथ गार्डन में प्रातः 10 बजे से देर शाम तक चले होली मिलन कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष नाहरसिंह जोधा, मंत्री गोतम दक, पूर्व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष व सांसद सीपी जोशी, पूर्व यूडीएच मंत्री व निम्बाहेड़ा विधायक श्रीचंद कृपलानी, अर्जुनलाल जीनगर, भाजपा जिलाध्यक्ष रतनलाल गाडरी, भूमि विकास बैंक चेयरमेन बद्रीलाल जाट, पूर्व विधायक अशोक नवलखा, गजपाल सिह उदयपुर, प्रमोद सामर, हेमेन्द्र सिंह, प्रधान सुशीला कंवर, पूर्व जिला प्रमुख सुशीला जीनगर ने शामिल होकर विधायक आक्या व क्षैत्रवासियो को होली व नववर्ष की बधाई दी। विधायक आक्या ने समस्त अतिथियों का उपरना ओढाकर स्वागत किया।
इस अवसर पर बड़ी संख्या मे पार्टी पदाधिकारियो, विभिन्न समाजो के प्रतिनिधियो व कार्यकर्ताओ ने उल्लास भरे माहोल में विधायक आक्या व एक दूसरे के साथ फूलों की होली खेलते हुए बधाईयां दी।
समारोह स्थल श्रीनाथ गार्डन में एक बड़े स्टेज पर सुप्रसीद्ध भजन गायक गोकुल शर्मा ने सब तेरा सांवरिया सेठ मेरा तो कुछ भी नही सहित अनेक भजनो की मनमोहक प्रस्तुतियों से उपस्थित जनप्रतिनिधियो व आमजन को नाचने पर मजबूर कर दिया। इसके साथ ही राजस्थानी लोक कलाकारो के दल ने गंवरी नृत्य सहित अनेक आकर्षक प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम में शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों से आए पार्टी पदाधिकारियो, कार्यकर्ताओ, विभिन्न समाज, धार्मिक, व्यापारिक व महिला संगठनो के पदाधिकारीयो ने विधायक आक्या का उपरना ओढ़ाकर, साफा पहनाकर व पुष्प गुच्छ भेंटकर होली व नववर्ष की बधाईयां दी।
कार्यक्रम स्थल पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की जनकल्याणकारी योजनाओ के व्यापक प्रचार प्रसार, विधानसभा चित्तौडगढ़ के विकास कार्यो के बेनर लगाएं गये थे। थरमाकोल से बने सांवरिया सेठ आकर्षण का केंद्र रहे।
इस अवसर पर सुशील शर्मा, सुरेश झंवर, भरत जागेटिया, प्रवीण सिंह राठौड़, रघु शर्मा, हर्षवर्धन सिह, कैलाश मंत्री, अशोक रायका, भँवरसिह खरड़ीबावड़ी, लालचंद गुर्जर, गजेन्द्र सिंह, दिनेश शर्मा, अनील सुखवाल, हीरालाल रायका, गौरव त्यागी, अनिल ईनाणी, एडवोकेट ओमप्रकाश शर्मा, भोलाराम प्रजापत, शैलेन्द्र झंवर, कमलेश आमेरिया, नवीन पटवारी, पूरण सिंह राणा, रवि विराणी, सहित बड़ी संख्या में जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य, विभिन्न ग्राम पंचायतो के प्रशासक, पूर्व सरपंच, वार्डपंच, पूर्व पार्षद सहित हजारो की संख्या में जनप्रतिनिधी, पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता, विभिन्न समाज, औद्योगिक, धार्मिक, व्यापारिक, महिला संगठनो के पदाधिकारी व क्षैत्रवासी उपस्थित थे।
