विमुक्त, घुमंतू एवं अर्द्धघुमंतू दिवस पर समाज ने भरी नई उड़ान—हक, अधिकार और सरकारी योजनाओं की दी जानकारी
राजेन्द्र खटीक
रायपुर।स्मार्ट हलचल|विमुक्त, घुमंतू एवं अर्द्धघुमंतू दिवस के अवसर पर सोमवार, 31 अगस्त 2026 को समाजजनों की उपस्थिति में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि दलित घुमंतू अधिकार मंच राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष पूनम नाथ सपेरा, अध्यक्षता ज्ञानचंद खटीक अध्यक्ष ड़ॉ भीमराव अम्बेडकर युवा संगठन संस्था रायपुर ने विमुक्त, घुमंतू एवं अर्द्धघुमंतू समाज के हक-अधिकारों को लेकर जागरूकता पैदा करने के साथ राजस्थान सरकार एवं भारत सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि समाज के विकास के लिए शिक्षा, जागरूकता और सामाजिक एकजुटता बेहद जरूरी है। पात्र परिवार सरकारी योजनाओं का लाभ उठाएं और अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहें।
नशे के खिलाफ एकजुट हुआ समाज
कार्यक्रम में उपस्थित समाज शिवनाथ सपेरा,लाडुनाथ सपेरा,नाथु नाथ सपेरा, देवीलाल बागरीया, भंवर बागरीया,कमला बागरीया,शंकर नाथ सपेरा, लालु बागरीया,चांदी बागरीया, रुक्मणी सपेरा मौजुद रहे ओर सदस्यों ने सामूहिक रूप से संकल्प लिया कि नशे से दूर रहकर नशामुक्त समाज का निर्माण करेंगे। युवाओं को नशे से बचाने और आने वाली पीढ़ी को बेहतर भविष्य देने के लिए समाज स्तर पर जागरूकता अभियान चलाने पर भी जोर दिया गया।हर बच्चा स्कूल जाए, यही समाज की पहली प्राथमिकता
सदस्यों ने संकल्प लिया कि समाज का कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित नहीं रहेगा। बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजने, शिक्षा के प्रति अभिभावकों को जागरूक करने तथा बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए मिलकर प्रयास करने का निर्णय लिया गया।कार्यक्रम में यह संदेश भी दिया गया कि “हक मांगने से पहले हक की जानकारी जरूरी है और समाज की तरक्की के लिए शिक्षा सबसे मजबूत हथियार है।”
कार्यक्रम से गूंजा संदेश
“नशा छोड़ेंगे—बच्चों को पढ़ाएंगे,
अपने हक-अधिकारों की आवाज उठाएंगे,
एकजुट होकर समाज को आगे बढ़ाएंगे।”
