मुकेश खटीक
मंगरोप।पुरे माण्डल विधानसभा क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं नें विधायक उदयलाल भड़ाना का जन्मदिन अलग अंदाज में सादगी पूर्वक मनाया।इस अवसर पर सुवाणा पंचायत के विधायक प्रतिनिधी अमर सिंह पुरावत के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं नें खातीखेड़ा गांव स्थित श्री कृष्ण गौशाला में गायों को लापसी और चारा खिलाया।सभी कार्यकर्ताओं नें गौशाला परिषर में पौधरोपण कर उनकी सार सम्भाल की शपथ ली।इस मौके पर भाजपा बूथ अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह खाती खेड़ा,गोविंद वैष्णव,संपत जाट,शिवराज जाट,छोटू गुर्जर,किशन गुर्जर,देवी लाल गुर्जर,अर्जुन सिंह मंडपिया,भोम सिंह,राजू नायक,सांवरमल भील,प्रहलाद नायक आदि सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।