भरत देवड़वाल
जयपुर। स्मार्ट हलचल|अखिल भारतीय बैरवा महासभा राजस्थान के तत्वाधान में जयपुर जिला एवं तहसील स्तरीय प्रमुख पदों पर विगत दिवस हुए मतदान की मतगणना आज डॉ बी आर अम्बेडकर मेमोरियल वेलफेयर सोसायटी झालाना, जयपुर में की गई।उक्त चुनावी व्यवस्थाओं में रोडू राम सुलानिया, मुख्य चुनाव अधिकारी, एडवोकेट शंकरलाल बैरवा, जयपुर संभाग चुनाव अधिकारी, डॉ. विजय लाल बैरवा, प्रदेश संयोजक, राजस्थान चुनाव अनुशासन समिति, धन्ना लाल बैरवा, जयपुर संभाग पर्यवेक्षक, जिला जयपुर चुनाव अधिकारी किशन लाल बंशीवाल, सहायक जिला चुनाव अधिकारी हरिराम नागरवाल, राजेंद्र प्रसाद बैरवा, पांचूराम बैरवा, टुमनपति बैरवा एवं समस्त मतगणना अधिकारियों द्वारा बेहतरीन उत्तरदायित्व निभाते परिणाम जारी किया गया।
जिसमे जयपुर जिलाध्यक्ष कमलेश कुमार बैरवा, जिला महामंत्री किशन लाल बैरवा तथा बस्सी तहसील अध्यक्ष मुन्ना लाल बैरवा, महामंत्री बाबूलाल बैरवा, तूंगा तहसील अध्यक्ष रामफूल चंद बैरवा, महामंत्री बनवारी लाल बैरवा, चाकसू तहसील अध्यक्ष रामफूल बैरवा, महामंत्री जयनारायण बैरवा, कोटखावदा तहसील अध्यक्ष बनवारी लाल बैरवा, महामंत्री राजूलाल बैरवा, सांगानेर तहसील अध्यक्ष मोहन लाल बैरवा, महामंत्री अशोक कुमार बैरवा विजेता घोषित किए किए।
मुख्य चुनाव अधिकारी रोडू राम सुलानिया द्वारा सभी विजेताओं को महासभा की विधानानुसार शपथ दिलाई गई, विजेता प्रमाणपत्र एवं स्मृति चिह्न प्रदान कर बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की। सभी विजेताओं में महासभा की प्रगति हेतु पूर्ण निष्ठा एवं समर्पणता से कार्य संपादन का संकल्प लिया। साथ ही चुनाव कार्य में उल्लेखनीय कार्य करने वाले समाज सेवकों को स्मृति चिह्न प्रदान कर धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस अवसर पर ओमप्रकाश वर्मा प्रदेश अध्यक्ष, अमर चंद बैरवा लांका, प्रदेश महामंत्री, डॉ विजय लाल बैरवा, प्रदेश कोषाध्यक्ष एवं प्रदेश संयोजक, राजस्थान अनुशासन समिति, एडवोकेट शंकर लाल बैरवा, संभाग चुनाव अधिकारी द्वारा अपने उद्बोधन में समवेत एवं समाज हित, समाज उत्थान में बेहतर कार्य करने के लिए आह्वान किया तथा उपस्थित समस्त पदाधिकारियों, सहयोगियों का आभार, धन्यवाद प्रकट किया गया।
