Homeअजमेरसंगठन को नए सिरे से गठित किए जाने की ज़रूरत - डिम्पल...

संगठन को नए सिरे से गठित किए जाने की ज़रूरत – डिम्पल राठौड़


संगठन को नए सिरे से गठित किए जाने की ज़रूरत – डिम्पल राठौड़


नितिन डांगी ✍️

 5 जुलाई, शुक्रवार

ब्यावर -स्मार्ट हलचल/कांग्रेस संगठन को नए सिरे से सक्रिय किए जाने की क़वायद को लेकर ज़िला कांग्रेस कमेटी की आवश्यक बैठक आज अजमेर में वैशाली नगर स्थित ज़िला कांग्रेस कार्यालय पर आयोजित की गई।
ज़िला प्रवक्ता अजय शर्मा ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के निर्देश पर आयोजित ज़िला कांग्रेस की बैठक को प्रदेश कांग्रेस सचिव डिम्पल राठौड़ ने बतौर मुख्य अतिथि बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि आगामी दिनों में चुनौतियों का सामना करने के लिए कांग्रेस संगठन को पुनर्गठित किए जाने की आवश्यकता है। इस हेतु निष्क्रिय पदाधिकारियों की छुट्टी की जाएगी। जो जो ब्लॉक अध्यक्ष व मण्डल अध्यक्ष संगठन की बैठकों व संगठन स्तर पर आयोजित धरना प्रदर्शनों में सक्रिय भागीदारी नहीं निभाते हैं उन्हें भी पदमुक्त किया जाएगा और जो सक्रियता से संगठन कार्यों व गतिविधियों में भागीदारी निभाते हों उन्हें पद दिए जाए।
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि जिन पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने विधानसभा और लोकसभा चुनावों में पार्टी के साथ भीतरघात किया व प्रत्याशी की ख़िलाफ़त की उन्हें भविष्य में किसी भी पद पर नियुक्ति नहीं दी जानी चाहिए और ऐसे लोगों को आगामी पालिका चुनावों व पंचायती राज चुनावों में टिकट नहीं दिया जाना चाहिए।
बैठक में बहुत लम्बे समय से स्थाई ज़िलाध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर भी चर्चा हुई तब अधिकांश कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने प्रदेश सचिव डिम्पल राठौड़ से माँग करी कि देहात ज़िलाध्यक्ष पद पर भूपेन्द्र सिंह राठौड़ को ही पुनः नियमित तौर पर बहाल किया जाना चाहिए। हालाँकि निवर्तमान ज़िलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह राठौड़ ने कहा कि नए चेहरे को ज़िम्मेदारी दी जानी चाहिए।
बैठक में प्रदेश सचिव डिम्पल राठौड़ को तमाम कार्यकर्ताओं ने अपने अपने क्षेत्र के निष्क्रिय व पार्टी की ख़िलाफ़त करने वाले सदस्यों व पदाधिकारियों की सूची भी सौंपी जिस पर प्रदेश सचिव ने कार्रवाई का भरोसा दिया।
आज बैठक में श्रीनगर ब्लॉक अध्यक्ष संपत सिंह राठौड़, अराई ब्लॉक अध्यक्ष सत्यनारायण बटेसर, पुष्कर ब्लॉक अध्यक्ष संजय जोशी, रूपनगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष जीवन भाकर, पूर्व पीसीसी सदस्य भंवर बहादुर चीता, जगदीश कुर्डिया, जगदीश मंडरावालिया, घनश्याम सिंह राठौड़, रशिद, मोहित सांखला, महावीर सिंह राठौड़, रफीक खान, लालचंद बेड़ा, पूरण गुर्जर, रतनलाल कसटुरा, प्रेमराज माली, ओमप्रकाश नेतड, महेन्द्र सिंह जेतमाल, प्रवक्ता कमल वर्मा आदि उपस्थित रहे।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
AD dharti Putra
logo
AD dharti Putra
RELATED ARTICLES